लगातार बढ़ते कर्ज से कैसे विकसित होगा प्रदेश, पूर्व आईएएस डॉ. मिश्र ने जनता की सेवा करने छोड़ा पद

Nov 16, 2022 - 10:21
 0  61
लगातार बढ़ते कर्ज से कैसे विकसित होगा प्रदेश,  पूर्व आईएएस डॉ. मिश्र ने जनता की सेवा करने छोड़ा पद

उमरिया।  प्रदेश में सरकार पर कर्ज लगातार बढ़ रहा है। शिक्षित युवा बेरोजगार काम न मिलने से प्रताड़ित हैं।  सरकारें घोषणाएं तो करती हैं पर इस घाटे को कम कर नागरिकों को बेहतर भविष्य नहीं दे रहीं, यही हाल जनता की मूलभूत आवश्यकताओं शिक्षा व स्वास्थ्य का है।  प्रदेश में करोड़ों रुपए की शाासकीय अस्पतालों के भवन मेडिकल स्टॉफ व डॉक्टरों की कमी से जूझ रहे है।उक्त बातें प्रशासनिक सेवा से राजनीति में आए पूर्व आईएएस डॉ. वरदमूर्ति मिश्र ने मुख्यालय के कृष्णा होटल स्थित संगठन के बैठक में कही।ज्ञात हो कि डॉ. वरद ने गत वर्ष आईएएस से स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति लेकर नया दल के गठन का निर्णय लिया था।इस दौरान उन्होंने कहा कि वास्तविक भारत पार्टी प्रदेश की सभी विधानसभा सीटों से उम्मीदवार उतारेगी। इसके लिए संगठन सभी जिलों में घूमकर लोगों से मिल रहा।
          डॉ. वरद ने कहा वे आम नागरिकों की सेवा के लिए शासकीय सेवा में आए थे। विभागीय अड़चनों से कुछ दिक्कतें आ रही थी। यही कारण है कि उन्होंने वास्तविक भारत पार्टी के माध्यम से अब प्रदेश में लोगों की आवाज बुलंद करने का निर्णय लिया है। श्री मिश्र ने कहा भाजपा हो या कांग्रेस राजनेता केवल मुद्दों से भटकाकर सरकार में आना चाहते हैं। इसलिए अब वे जनता के साथ मिलकर काम करेंगे। उमरिया में संगठनात्मक गतिविधियों में शामिल होने पहुंचे श्री मिश्रा ने कहा अब जनता की यह लड़ाई वास्तविक भारत पार्टी लड़ेगी। संगठनात्मक गतिविधियों में निर्वाचन अधिकारी मोहम्मद नसीम खान के निर्देशन में सुबह 9 बजे से प्रक्रिया प्रारंभ हुई। अध्यक्ष पद के लिए पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष सुशील सिंघल के द्वारा डॉ. वरद मूर्ति मिश्र का नाम प्रस्तावित किया गया। नामांकन के दौरान केवल एक ही नाम प्राप्त होने पर डॉ वरदमूर्ति मिश्र के लिये निर्विरोध राष्ट्रीय अध्यक्ष पद पर चुना गया। द्वितीय चरण में कार्यकारी समिति के विभिन्न पदों पर निर्वाचन की प्रक्रिया का प्रारंभ दोपहर 2.30 बजे से किया गया। सभी नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को  पार्टी की विचारधारा और देश के संविधान के अंतर्गत कार्य करने की शपथ दिलाई गई। बैठक का समापन राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ वरदमूर्ति मिश्र के उद्बोधन से हुआ। उपस्थित लोगों में डॉ वरदमूर्ति मिश्र, अनूप मिश्रा, प्रकाश पांडेय, नसीम खान, प्रदीप नायर, नंदलाल यादव, संजय चौधरी, आर के श्रीवास्तव,जतिन जैन, मंती बाई उइके, मनीषा केवट तथा सुंद्रो बाई बरकडे मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow