युवक कांग्रेस अध्यक्ष को काले झंडे दिखाने के पहले ही पुलिस ने किया गिरफ्तार
उमरिया। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का आज प्रस्तावित उमरिया दौरे को लेकर जिले में राजनीतिक सरगर्मियां तेज हो गई हैं। मुख्यमंत्री के कार्यक्रम से पहले उमरिया पुलिस ने कांग्रेस के नेताओं के खिलाफ एहतियाती कार्रवाई करते हुए कई बड़े नेताओं को नजरबंद कर दिया है। इस कार्रवाई के बाद जिले की सियासत गरमा गई है और कांग्रेस तथा पुलिस प्रशासन के बीच टकराव की स्थिति बनती नजर आ रही है।
जानकारी के अनुसार, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के उमरिया आगमन और सभा को देखते हुए युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अनुराग सिंह ने उमरिया जिले विभिन्न मुद्दों को लेकर एक प्रेस नोट जारी किया था। इसमें उन्होंने मुख्यमंत्री के सभा स्थल के नजदीक काले झंडे दिखाकर विरोध प्रदर्शन करने की घोषणा की थी। कांग्रेस की इस घोषणा के बाद पुलिस प्रशासन सतर्क हो गया और संभावित विरोध प्रदर्शन को रोकने के लिए सक्रिय हो गया।
बताया जा रहा है कि मुख्यमंत्री के दौरे के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने और किसी भी अप्रिय स्थिति से निपटने के उद्देश्य से पुलिस ने कांग्रेस के बड़े नेताओं को नजरबंद किया है। वहीं, युवक कांग्रेस के जिला अध्यक्ष अनुराग सिंह और उनके कार्यकर्ताओं को मुख्यमंत्री के कार्यक्रम के दौरान काले झंडे दिखाने की घोषणा के बाद उनके गृह ग्राम क़रकेली से युवक कांग्रेस अध्यक्ष अनुराग सिंह और उनके कार्यकर्ताओं को डिटेन के नौरोजाबाद थाना ले गईं है अब देखना होगा कि कांग्रेस इस कार्रवाई के विरोध में क्या कदम उठाती है और मुख्यमंत्री के उमरिया प्रवास के दौरान विरोध प्रदर्शन को लेकर क्या स्थिति बनती है। फिलहाल, मुख्यमंत्री के प्रस्तावित दौरे को लेकर पुलिस प्रशासन सतर्क है और कार्यक्रम के दौरान सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने की तैयारियां की जा रही हैं।
What's Your Reaction?