कड़ाके की ठंड में कोई न सोए खुले में -नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह

Jan 8, 2026 - 22:03
 0  27
कड़ाके की ठंड में कोई न सोए खुले में -नपा अध्यक्ष रश्मि सिंह

रैन बसेरों का किया औचक निरीक्षण

उमरिया।  जिले में कड़ाके की ठंड और गिरते तापमान को देखते हुए नगर पालिका परिषद् उमरिया की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने जनहित में संवेदनशीलता दिखाते हुए शहर के आश्रय स्थलों (रैन बसेरों) का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए कि भीषण ठंड के बीच किसी भी जरूरतमंद को परेशानी नहीं होनी चाहिए।

स्वच्छता और गर्म कपड़ों पर दिया विशेष जोर 

          निरीक्षण के दौरान अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने आश्रय स्थल में बिस्तर, कंबल और रजाई की उपलब्धता की जांच की। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि: सभी कंबल और रजाई पूरी तरह स्वच्छ होने चाहिए। ठंड से बचाव के लिए पर्याप्त मात्रा में गर्म कपड़ों का स्टॉक रखा जाए। आश्रय स्थल परिसर में नियमित साफ-सफाई का विशेष ध्यान रखा जाए।

रात में भ्रमण करेगी नगर पालिका की टीम

          माननीय अध्यक्ष ने मानवतावादी दृष्टिकोण अपनाते हुए नगर पालिका अमले को निर्देशित किया कि रात्रि के समय शहर के मुख्य स्थानों जैसे बस स्टैंड, रेलवे स्टेशन और सार्वजनिक स्थलों का नियमित भ्रमण किया जाए। यदि कोई भी व्यक्ति खुले आसमान के नीचे सोता हुआ पाया जाता है, तो उसे तत्काल नगर पालिका के वाहन से सुरक्षित आश्रय स्थल तक पहुँचाया जाए। उनका संकल्प है कि "इस भारी ठंड में शहर का कोई भी व्यक्ति खुले में सोने को मजबूर न हो।"

गर्म पानी और अलाव की सुविधा

          ठंड की मार को देखते हुए श्रीमती सिंह ने रैन बसेरों में ठहरने वाले लोगों के लिए नहाने हेतु गर्म पानी की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। साथ ही, उन्होंने शहर के प्रमुख चौराहों और आश्रय स्थलों के बाहर अलाव (आग तापने) की निरंतर व्यवस्था बनाए रखने को कहा है,  ताकि राहगीरों और निराश्रितों को राहत मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow