सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

Sep 12, 2026 - 20:19
 0  3
सेवा संकल्प अभियान को लेकर कार्यशाला आयोजित

नर्मदापुरम। भारतीय जनता पार्टी मंडल शिवपुर द्वारा आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों एवं ‘सेवा संकल्प अभियान’ को लेकर मंडल कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यशाला में आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, संगठनात्मक गतिविधियों तथा सेवा संकल्प अभियान को प्रभावी एवं सफल बनाने के लिए आवश्यक तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की गई।

कार्यशाला में योगेंद्र सिंह मंडलोई, पूर्व अध्यक्ष कोऑपरेटिव बैंक नर्मदापुरम-हरदा, रघुवीर राजपूत, मंडल एवं विधानसभा प्रभारी, मृगेंद्र सिंह मंडलोई, जनपद अध्यक्ष प्रतिनिधि एवं नवनियुक्त जिला कार्यसमिति सदस्य, लाल सिंह सोलंकी, मस्तान साध, संदीप तंवर, रोहित मंडलोई, मंडल अध्यक्ष धर्मेंद्र गुर्जर सहित संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे।

इस दौरान नवनियुक्त अनुसूचित जाति मोर्चा मंडल अध्यक्ष दयाराम सेजकर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुसूचित जनजाति मोर्चा बबलू उईके, किसान मोर्चा जिला मंत्री रामशंकर जाट, कार्यालय मंत्री अभिषेक चौहान, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष सज्जन पटेल, महामंत्री ओमप्रकाश राजपूत एवं गुरु प्रसाद गुर्जर सहित अन्य पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

बैठक में सचिन चौहान, करण पटेल, रामचंद्र राजपूत, दीपक जाट, कार्यालय मंत्री नितिन साहू, प्रदीप साहू, हरिसिंह कुशवाहा एवं धर्मेंद्र चावड़ा सहित मंडल पदाधिकारी, मोर्चों के जिला एवं मंडल पदाधिकारी, शक्ति केंद्र संयोजक एवं सह-संयोजक, बूथ अध्यक्ष तथा भाजपा के समर्पित कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram