संत रविदास जी के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा :मिथलेश पयासी

Aug 20, 2026 - 21:04
 0  9
संत रविदास जी के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी भाजपा :मिथलेश पयासी

जनजातीय कार्य विभाग द्वारा संत रविदास समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा का शुभारंभ

उमरिया। श्री गुरु रविदास जी महाराज समरसता संकल्प अभियान एवं कलश वंदन यात्रा शुभारंभ का कार्यक्रम जनजातीय कार्य विभाग के द्वारा स्थानीय रानी दुर्गावती भवन में आज आयोजित किया गया जिसमें जिले के पूज्य संत शक्तिपीठ उचेहरा धाम के बड़े महराज और चंदिया स्थित कबीर आश्रम के संत सहित भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, जिला संगठन प्रभारी राजेंद्र पांडे, वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश पयासी,अरविंद बंसल,राकेश शर्मा जिले के महामंत्री और कार्यक्रम के संयोजक राधेलाल कोल, क्रीडा विभाग के प्रदेश सहसंयोजक विष्णु भारती, वरिष्ठ नेता मौजीलाल चौधरी और रामाधार चौधरी मंचासीन रहे।

          सर्वप्रथम संत रविदास कलश यात्रा के बारे में विस्तार से जानकारी देते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी के द्वारा संत रविदास की जयंती का कार्यक्रम गुरु पूर्णिमा से लेकर माघी पूर्णिमा यानी 20 फरवरी तक किया जाना है। यह कार्यक्रम 7 महीना तक सात चरणों में चलने वाला है। उमरिया जिले में यह कलश यात्रा 7 दिनों तक चलेगी। प्रदेश नेतृत्व के द्वारा संत रविदास की जन्म स्थल से मिट्टी लाकर कलश के माध्यम से प्रदेश के प्रत्येक जिलों में कलश भेजा गया है।  जिला स्तर से लेकर जिले के अंतर्गत प्रत्येक मंडलों में अलग-अलग कलश भेजे जाएंगे।  श्री अग्रवाल ने जिले के अंतर्गत समस्त मंडलों में की जाने वाली कलश पूजन और यात्राएं के बारे में पूरा रूट चार्ट तैयार किया है।इसी आधार पर यह कलश यात्राएं की जाएगी।

          क्रीडा विभाग के प्रदेश सहसंयोजक विष्णु भारती ने सभी संतो के चरणों मे नमन करते हुए कहा कि रविदास ने उस दौर के कठिन परिस्थिति में सनातन धर्म के लिए चेतना जगाते रहे है। आज उन्हें संतो की बदौलत भारतीय जनता पार्टी की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनुसूचित जाति से राष्ट्रपति बनाया है। इसके अलावा भाजपा लगातार अनुसूचित जाति सहित सभी वर्गों के लोगों के उत्थान और सर्वांगीण विकास के लिए हमेशा से कार्य करती रही है। लेकिन हमारे कुछ लोग भ्रमित हो गए हैं उन्हें इस यात्रा के माध्यम से वापस लाने का काम किया जा जाएगा। भाजपा संत रविदास जी की जयंती, कलश यात्राऐं और अन्य कार्यक्रमों के माध्यम से हर वर्ग को एक साथ जोड़ने का कार्य कर रही है यही बीजेपी की सामाजिक समरसता का उद्देश्य है।

          उचेहरा मंदिर के बड़े महराज ने कहा कि संत रविदास जी एक महान संत और कवि रहे है जो सनातन धर्म के लिए हमेशा कार्य करते रहे हैं उनकी एक बड़ी आज भी प्रासंगिक है "मन चंगा तो कठौती में गंगा"। उन्होंने कहा कि जब हमारा समाज भटका हुआ था और पूरे देश में सामाजिक कुरीतियों छुआछूत जैसी कुरीतियां फैली हुई थी तब संत रविदास ने समाज को एक करने के अनेक को प्रयास किया। मन प्रभु की सेवा और संतो की वाणी से लगातार हमें ऊर्जा प्रदान होती है।

          वरिष्ठ नेता और पूर्व जिला अध्यक्ष मिथलेश पयासी ने कहा कि संत रविदास जी की 650वीं जयंती वर्ष को मध्यप्रदेश में सरकार भव्यता और श्रद्धा के साथ मना रही। सागर में 100 करोड़ से बनाए जा रहे संत रविदास जी के स्मारक व तीर्थस्थल को प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी से लोकार्पण कराने की तैयारी है। उज्जैन में संत शिरोमणि जी के नाम से गुरूद्वारा का निर्माण भी कराया जाएगा। इसके साथ ही मध्यप्रदेश में संत जी के जहां-जहां चरण पड़े हैं, उन्हें भी संवारा जाएगा।उन्होंने कहा कि भाजपा संत रविदास जी के समरसता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएगी। भाजपा की विचारधारा का मूल आधार ही संत रविदास जी की सामाजिक समरसता है। श्री प्यासी ने कहा कि पूर्ति सरकारों ने कभी भी संत समाज या महापुरुषों का सम्मान नहीं किया लेकिन देश में भाजपा की सरकार और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातार संत समाज और महापुरुषों के सम्मान में लगातार कार्य कर रही है।

          कार्यक्रम के अंत में अतिथियों के द्वारा जिले के प्रत्येक मंडलों के मंडल अध्यक्ष को कलश सौपा गया, इसके बाद संत शिरोमणि रविदास की पूजा अर्चना और आरती कर कलश रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम को कबीर आश्रम के संत और भाजपा नेता रामाधार चौधरी ने भी संबोधित किया।  कार्यक्रम का सफल संचालन एससी मोर्चा के जिला अध्यक्ष और कार्यक्रम के सह संयोजक दिलीप प्रजापति और आभार प्रदर्शन कार्यक्रम के संयोजक महामंत्री राधेलाल कोल ने किया। इस अवसर पर जनजातीय कार्य विभाग की सहायक आयुक्त पूजा द्विवेदी, संजय पांडे, भाजपा उपाध्यक्ष सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह, महामंत्री दीपक छतवानी,भाजपा नेता शैलेंद्र सिंह, दिवाकर सिंह, दीपू तिवारी, पूजा बैगा, जनपद अध्यक्ष मानपुर ममता सिंह, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष नम्रता यादव, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, कपुरिया बाई, ग्रामीण मंडल अध्यक्ष शैलेंद्र कुमार द्विवेदी, चंदिया मंडल अध्यक्ष पुष्पेंद्र सिंह रघुवंशी, कोहका मंडल अध्यक्ष शिवकुमार साहू, मानपुर मंडल अध्यक्ष राममोल केवट, घुनघुटी मंडल अध्यक्ष अशोक नायक, करकेली मंडल अध्यक्ष विनोद सिंह, आईटी सेल के संयोजक नितिन बसानी, अमन बर्मन राकेश दर्द्वंशी, आशुतोष तिवारी, अखंड प्रताप सिंह, आयुष पाठक सहित बड़ी संख्या कार्यकर्ता उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow