नगरीय निकाय चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में झलक रही चिंता

May 20, 2022 - 10:46
 0  102
नगरीय निकाय  चुनाव को लेकर पार्टी पदाधिकारियों में  झलक रही चिंता

उमरिया।  नगरीय निकाय का चुनाव जल्द ही होना है लेकिन  कार्यकर्ताओं के बीच सरगर्मी शुरु हो गई, पार्टी के प्रबल दावेदार अभी से नगर का निरीक्षण शुरु कर दिया है,नगरीय निकाय के इस चुनाव में राजनैतिक दल की सभी पार्टियां अपने मजबूत एवं प्रबल दावेदार को तलाशना शुरु कर दिया है।

          आने वाले दिनों में नगरीय निकाय चुनाव होना निश्चित है नगर वासियों के शुभचिंतक, समाज सेवा करने वालों की संख्या बाजार में बढ़ गई है फल स्वरुप नगर के विकास में अपनी अपनी सहभागिता दावेदार प्रस्तुत करने लगें हैं।

          चंदिया, नौरोजाबाद, पाली, मानपुर एवं नगर पालिका उमरिया का चुनाव महत्वपूर्ण है आपके नगर में शुभचिंतकों की फ़ौज उमड़ना शुरु कर दिया है किंतु नगर वासियों का एक कदम नगर के विकास में नींव का पत्थर सावित होगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow