50 लाख की कहानी और विकास

Jul 3, 2026 - 22:51
 0  16
50 लाख की कहानी और विकास

पुलिस कर रही इंतजार, सीएम हेल्पलाइन से हो सकतें हैं ब्लैक लिस्ट

उमरिया।  बीते 5 सालों से चली आ रही दो व्यापारियों की लड़ाई में आज नया मोड़ आ गया है, व्यवसायी विनोद आहूजा एवं उनके परिवार की गंभीर आरोपों की शिकायत के बाद पुलिस अधीक्षक ने सख्ती दिखाई है और विकास सचदेव के आने का पुलिस इंतजार कर रही है, पुलिस का मानना है कि विनोद आहूजा की शिकायत के आधार पर विकास सचदेव के बयान दर्ज होने हैं, परंतु वह जिले के बाहर हैं जिसके कारण उनके बयान दर्ज नहीं हो पा रहे हैं।

          पुलिस के आला अधिकारियों से की गई शिकायत में विनोद आहूजा ने बताया है कि किस प्रकार से मुझसे पैसे ऐंठनें के लिए ही विकास सचदेव बार बार झूठी और भ्रामक शिकायत करता है, जिसके कारण अधिकारियों का समय बर्बाद होता है तो वहीं मुझे व्यापार में भी समस्याओं का सामना करना पड़ता है, वहीं अब जिला प्रशासन विकास सचदेव द्वारा की गई झूठी शिकायतों को लेकर बड़ी कार्यवाही करने के मूड़ में है, जानकारी है कि सीएम हेल्पलाइन पर विकास सचदेव के सेल फोन के नंबर को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी की जा रही है। बता दें कि पुलिस अधीक्षक को की गई शिकायत में विनोद आहूजा ने बताया है कि करीब 150 बार सीएम हेल्पलाइन विकास द्वारा लगाई गई है, जिसकी बारी बारी से जांच और पड़ताल हुई जिसमें तमाम तरह से की गई शिकायत निराधार पाई गई है। इस मामले को लेकर अब जिला प्रशासन सीएम हेल्पलाइन भोपाल को पत्र लिखकर विकास सचदेव को ब्लैकलिस्ट करने की तैयारी है।

ईओडब्ल्यू दे चुका क्लीन चिट

          इस संबंध में विनोद आहूजा ने बताया है कि किस प्रकार से नेशनल हाईवे 43 में न अधिग्रहित भूमि के मुआवजे को लेकर विकास सचदेव ने ईओडब्ल्यू में शिकायत दर्ज कराई थी, जिसके बाद जांच भी हुई और हर पहलू को देखने के बाद ईओडब्ल्यू ने पूरे मामले पर मुझे व परिवार को क्लीनचिट दे दी है। यह मामला यहीं नहीं रुका अधिकारियों द्वारा की गई जांच पर संदेह जताते हुए माननीय उच्च न्यायालय की शरण ली गई, जिस पर बहस के दौरान कई ऐसे बिंदु सामने आये जो कि चौंकाने वाले थे, माननीय न्यायालय ने जिला प्रशासन उमरिया को सख्त हिदायत दी और कहा कि आप ईओडब्ल्यू से भी बढ़कर हो गये हैं, जब उसी मामले की जांच बड़ी जांच एजेंसी कर चुकी है तो आप क्या जांच कर रहे थे और जब जांच कर ही ली थी तो कोर्ट या अन्य अधिकारियों के समझ जांच रिपोर्ट क्यों नहीं पेश की गई। इन सभी पहलुओं के बाद कोर्ट ने विनोद आहूजा व उनके परिवार को क्लीनचिट देते हुए कलेक्टर पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया था। इन सबके बाद भी विकास सचदेव द्वारा लगातार शिकायतें की जा रही हैं, सीएम हेल्पलाइन लगाई जा रही है, जिससे परेशान होकर विनोद आहूजा व उनके परिवार ने कोर्ट में मानहानि केस लगया है और पुलिस को लिखित आवेदन देकर कार्यवाही की मांग की है।

इनका कहना है..

          मुझसे अनैतिक ढंग से पैसों की मांग की जा रही है, मेरी झूठी शिकायत कर मुझे परेशान किया जा रहा है, मैंने पुलिस में शिकायत की है, आगे की कार्यवाही पुलिस ही करेगी। -विनोद आहूजा, व्यापारी

          मामले को लेकर विनोद आहूजा के कथन लिए गये हैं, विकास सचदेव जिले से बाहर हैं, जब वह आयेगें तो उनके कथन के बाद कार्यवाही सुनिश्चित की जायेगी।  -पी एस परस्ते, एसडीओपी उमरिया

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow