कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की हुई कार्यवाही

Jun 22, 2026 - 21:46
 0  8
कलेक्टर के निर्देश पर अतिक्रमण हटाने की हुई कार्यवाही

कलेक्टर सोमेश मिश्रा के निर्देशानुसार माखन नगर में पिपरिया-नर्मदापुरम मार्ग स्थित मुख्य बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा सड़कों पर सामान रखे जाने तथा अव्यवस्थित वाहन पार्किंग के कारण आवागमन प्रभावित हो रहा था, जिससे आम नागरिकों एवं वाहन चालकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा था।

यातायात व्यवस्था को सुचारु एवं सुरक्षित बनाए रखने के उद्देश्य से पुलिस विभाग, राजस्व विभाग तथा स्थानीय प्रशासन की संयुक्त टीम द्वारा अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। अधिकारियों ने सड़क किनारे रखे गए सामान को हटवाया तथा दुकानदारों को भविष्य में सड़क पर सामग्री न रखने एवं निर्धारित स्थानों पर ही व्यापारिक गतिविधियां संचालित करने की समझाइश दी। प्रशासन द्वारा वाहन चालकों को भी निर्धारित स्थानों पर पार्किंग करने के लिए प्रेरित किया गया, जिससे मुख्य मार्ग पर यातायात बाधित न हो। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि सार्वजनिक मार्गों पर अतिक्रमण किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा तथा आवश्यकता पड़ने पर आगे भी नियमित रूप से अभियान चलाया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram