योग दिवस पर ताला-बांधवगढ़ में होगा सामूहिक योगाभ्यास

Jun 20, 2026 - 22:36
 0  40
योग दिवस पर ताला-बांधवगढ़ में होगा सामूहिक योगाभ्यास

मुख्यमंत्री जबलपुर में राष्ट्रपति संग होंगे शामिल

उमरिया। अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर 21 जून को जिले के जैव विविधता केंद्र ताला-बांधवगढ़ में सामूहिक योग कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। जिला प्रशासन एवं आयुष विभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में जनप्रतिनिधियों, अधिकारियों, कर्मचारियों, सामाजिक संगठनों, पत्रकारों एवं नागरिकों की सहभागिता रहेगी। कार्यक्रम को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं।

          इधर, मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने कहा है कि वे अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर जबलपुर में आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में महामहिम राष्ट्रपति श्रीमती द्रौपदी मुर्मु के साथ सहभागी बनेंगे। मुख्यमंत्री ने कहा कि सनातन संस्कृति में योग का महत्व भगवान श्रीकृष्ण के काल से ही सर्वस्वीकृत और सार्वभौमिक रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सतत प्रयासों और वैश्विक नेतृत्व के कारण आज योग विश्वभर में करोड़ों लोगों के स्वस्थ जीवन का आधार बन चुका है। डॉ. यादव ने कहा कि योग केवल प्राणायाम और आसनों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह अनुशासित, संतुलित और सकारात्मक जीवन जीने की सर्वोत्तम पद्धति है। उन्होंने प्रदेशवासियों से योग को दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने और योग दिवस कार्यक्रमों में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow