कमीशनखोर अफसर गिरफ्तार
30 हजार की घूस लेते PHE का भ्रष्ट यंत्री रंगे हाथों गिरफ्तार
अनूपपुर। कोरोना काल में पाइपलाइन बिछाने के ठेके में कमीशनखोरी का गंदा खेल खेलने वाले अनूपपुर पीएचई के प्रभारी कार्यपालन यंत्री अमित साह को ईओडब्ल्यू रीवा ने बेनकाब कर दिया है। 14 लाख के अंतिम बिल और सिक्योरिटी डिपॉजिट पास करने के एवज में इस भ्रष्ट अधिकारी ने ठेकेदार से 2 लाख रुपये की मोटी घूस मांगी थी। बेशर्मी की हद तो यह है कि डेढ़ लाख रुपये पहले ही डकारने के बाद भी इस लालची यंत्री की नीयत नहीं भरी और वह लगातार ब्लैकमेलिंग कर रहा था।
अंततः आज स्मार्ट सिटी स्थित अपने सरकारी आवास पर शेष 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए यह भ्रष्ट अधिकारी ईओडब्ल्यू के बिछाए जाल में रंगे हाथों फंस गया। इस ताबड़तोड़ और करारी कार्रवाई से पूरे अनूपपुर जिले के प्रशासनिक महकमे में भारी हड़कंप मचा हुआ है।
What's Your Reaction?