संगठन से बड़ा कोई नहीं – सम्मति सैनी

May 9, 2026 - 00:18
 0  17
संगठन से बड़ा कोई नहीं – सम्मति सैनी

जिला कांग्रेस उमरिया की महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक संपन्न

उमरिया।  जिला कांग्रेस कमेटी उमरिया द्वारा सगरा मंदिर के पास स्थित सामुदायिक भवन में एक महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में जिला संगठन प्रभारी श्री सम्मति सैनी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस दौरान जिले भर से कांग्रेस के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में शामिल हुए।

          बैठक को संबोधित करते हुए जिला संगठन प्रभारी सम्मति सैनी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी ने आज़ादी से लेकर आज तक आम जनता के हितों के लिए लगातार संघर्ष किया है। उन्होंने कहा कि जब-जब कांग्रेस सत्ता में रही, उसने जनभावनाओं के अनुरूप कार्य किया। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि संगठन ही कांग्रेस की असली ताकत है और कार्यकर्ता उसकी रीढ़ हैं। उन्होंने आश्वस्त किया कि वे गांव-गांव जाकर संगठन को मजबूत करने का कार्य करेंगे।

          इस अवसर पर बांधवगढ़ विधानसभा प्रभारी राकेश जैन “कक्का” ने कहा कि उमरिया जिले में कांग्रेस का मजबूत जनाधार है। उन्होंने कहा कि जिला पंचायत, जनपद, नगर पंचायत एवं नगर पालिकाओं में कांग्रेस के जनप्रतिनिधि निर्वाचित हुए हैं और संगठन किसी भी दृष्टि से कमजोर नहीं है।

          जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष इंजी विजय कोल ने अपने संबोधन में कहा कि उन्हें राहुल गाँधी द्वारा मिली जिम्मेदारी के बाद से वे लगातार कार्यकर्ताओं के संपर्क में हैं और संगठन को मजबूती देने का कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आने वाले समय में हर पोलिंग बूथ और ग्राम पंचायत स्तर तक कांग्रेस को सशक्त बनाया जाएगा तथा ब्लॉक, मंडलम और ग्राम पंचायत समितियों का गठन शीघ्र पूर्ण किया जाएगा।

          आज के कार्यक्रम में मुख्य रूप से जिला कांग्रेस कमेटी के पूर्व अध्यक्ष शारदा गौतम, राजेश शर्मा, जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह, महिपाल भैया, पूर्व विधानसभा प्रत्याशी सावित्री सिंह, तिलक राज सिंह,  युवा कांग्रेस के अध्यक्ष अनुराग सिंह, एनएसयूआईके अध्यक्ष असलम शेर, जिला कांग्रेस कमेटी के उपाध्यक्ष प्रमोद उपाध्याय, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्षगण क्रमशः मिथलेश राय, उमाशंकर पटेल, मनोज द्विवेदी,  रवि मिश्रा,  गंगाबाई स्याशोरम राठौर,  महामंत्री जिला कांग्रेस डॉ बेटी बाई  रजक, लाल भवानी सिंह, सुखसेन कोल, प्रदीप तिवारी, मनोहर मरावी सहित प्रमुख लोगों ने सम्बोधन किये। एवं मुख्य रूप से आभार जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री मोहम्मद नईम ने किया,  कार्यक्रम का सफल संचालन एडवोकेट पुष्पराज सिंह एडवोकेट संगठन महासचिव ने किया।

          कार्यक्रम में ध्रुव सिंह परिहार, मयंक सिंह, ओमप्रकाश गुप्ता, केपी सिंह, मोहम्मद शकील, मनीष सिंह बड़करे, पंचम सिंह, संतोष सिंह, जिया लाल बैगा,  दिलचंद सिंह, कृष्णा सिंह, हेमनाथ बैगा, संजय अग्रवाल,  मकसूद खान, सूरज यादव, श्याम कल्याण पटेल, रवि कुमार सेन, कृष्ण कुमार पटेल, कुश सिंह, विक्रम प्रताप सिंह, बुद्धसेन पटेल, रवि पटेल, महेंद्र पटेल, उमेश यादव, अरुण सिंह, छोटू यादव, साकिर खान, दुर्गा प्रसाद गुप्ता, गजेंद्र शुक्ला, विजय प्रताप सिंह, बहोरी साहू, ज्ञानेंद्र, झल्लू कोल, लाल प्रताप सिंह, जयप्रकाश महरा, राजेश कोल, अनीश पटेल, पंकज चतुर्वेदी, रेखा सिंह, ज्ञानप्रकाश पटेल, छत्रपाल सिंह, अशोक मिश्रा, सत्य देवगामी, रामनिवास उपाध्याय, कृष्णकांत तिवारी, दीपेंद्र सिंह, ध्रुवेंद्र प्रताप सिंह, ऐशोराम सिंह, श्रीमती उषा कोल, दुर्गा गुप्ता, विजय गौतम, रवि सेन, विकास गुप्ता, विक्रम सिंह, प्रवीण अग्रवाल, पंचम सिंह, राजाराम राय, शिवरतन सेन, राजकुमार सिंह चौहान, शिवम रजक, शाहिद सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसजन उपस्थित रहे।

          कार्यक्रम के अंत में संगठन प्रभारी सम्मति सैनी ने कार्यकर्ताओं से व्यक्तिगत रूप से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनीं तथा शीघ्र पुनः उमरिया आने का आश्वासन दिया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow