पूर्व विधायक स्व. नरेन्द्र प्रताप सिंह की जयंती आज
उमरिया। जिले के लोकप्रिय किसान नेता, पूर्व विधायक एवं पूर्व नगरपालिका अध्यक्ष स्व. लाल नरेंद्र प्रताप सिंह (दादा भाई) की जयंती आज 9 मई 2026 को प्रातः 8 बजे स्थानीय गांधी चौक में मनाई जाएगी।
उक्ताशय की जानकारी देते हुए अधिवक्ता राजीव सिंह बघेल ने बताया कि इस अवसर पर स्व. दादा भाई को विनम्र श्रद्धांजली अर्पित करते हुए उनके व्यक्तित्व और कृतित्व को याद किया जायेगा। कार्यक्रम मे पूर्व विधायक अजय सिंह विशेष रूप से उपस्थित रहेंगे। समस्त कांग्रेस जनों एवं प्रबुद्ध नागरिकों से आयोजन में ईष्ट.मित्रों सहित सहभागिता प्रदान करने की अपील की गई है।
What's Your Reaction?