पश्चिम बंगाल की जीत संगठन और नेतृत्व की विश्वसनीयता का परिणाम -राकेश सिंह

May 8, 2026 - 20:48
 0  5
पश्चिम बंगाल की जीत संगठन और नेतृत्व की विश्वसनीयता का परिणाम -राकेश सिंह

नर्मदापुरम। चुनाव में आए परिणाम अद्भुत हैं और हमें अपने नेतृत्व पर गर्व है, जिनकी लोकप्रियता, जनता में विश्वसनीयता और सशक्त रणनीति के कारण पश्चिम बंगाल जैसे राज्य में भी भारतीय जनता पार्टी ने भारी बहुमत के साथ सरकार बनाई। उक्त विचार मध्यप्रदेश शासन के मंत्री एवं नर्मदापुरम जिला प्रभारी राकेश सिंह ने शुक्रवार को भाजपा जिला कार्यालय में आयोजित जिला बैठक के दौरान कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।

बैठक को संबोधित करते हुए संभाग प्रभारी कांतदेव सिंह ने कहा कि संगठन के निर्देशानुसार मंडल से लेकर संभाग स्तर तक तथा शक्ति केंद्र से लेकर बूथ स्तर तक की बैठकें निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करना आवश्यक है।

जिला प्रभारी अलकेश आर्य ने कहा कि 16 एवं 17 मई को आयोजित होने वाले प्रशिक्षण वर्ग की तैयारियों को लेकर गंभीरता से कार्य करना होगा। इसके लिए प्रशिक्षण वर्ग की जिला टोली का गठन कर दायित्वों का विभाजन किया जाएगा।

भारतीय जनता पार्टी जिला अध्यक्ष प्रीति शुक्ला ने बैठक की प्रस्तावना रखते हुए संगठन द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न अभियानों एवं जिला प्रशिक्षण अभियान की जानकारी दी।

जिला मीडिया प्रभारी अमित महाला ने बताया कि बैठक में प्रदेश मंत्री राजो मालवीय, विधायक सीतासरन शर्मा, प्रेमशंकर वर्मा, विजयपाल सिंह, ठाकुरदास नागवंशी, पूर्व जिला अध्यक्ष माधवदास अग्रवाल सहित जिला पदाधिकारी, मोर्चा जिला अध्यक्ष एवं मंडल अध्यक्ष उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Ajay Singh Rajput District chief Narmadapuram