टाइगर ने फिर किया इंसानी हमला

Mar 28, 2024 - 22:17
 0  93
टाइगर ने फिर किया इंसानी हमला

उमरिया I  बीटीआर अंतर्गत धमोखर परिक्षेत्र के बदरेहल बीट में टाइगर ने फिर इंसानी हमला किया है, देर शाम करीब 5 बजे हुई इस घटना में बहादुर सिंह पिता मरदन सिंह मरावी उम्र 65 निवासी बदरेहल के गम्भीर रूप से घायल होने की खबर है।  घटना के बाद जानकारी पर मौके पर पहुंची सम्बंधित पार्क टीम घायल को जिला अस्पताल लाये है, जहाँ फिलहाल घायल इलाजरत है।  इस घटना में घायल का गला और चेहरा गम्भीर रूप से चोटिल बताया जा रहा है।

          सूत्रों की माने तो घायल अपने मवेशियों को लेकर वापस घर की ओर आ रहा था, तभी बदरेहल बीट के आरएफ 103 के करींब झाड़ियों की ओट में झिपे टाइगर ने हमला किया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow