पुलिस ने आयोजित किया जन संवाद कार्यक्रम

Mar 3, 2024 - 22:25
 0  28
पुलिस ने आयोजित किया जन संवाद कार्यक्रम

साईबर क्राइम,महिला अपराध समेत कई अपराधों की दी जानकारी

उमरिया I   पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर जिला के स्थानीय सामुदायिक भवन मे जनसंवाद कार्यक्रम का आयोजन किया है, इस आयोजन में निम्न बातें बताई गई जो मानव जीवन के लिए उपयोगी है-

1- निवास क्षेत्र में सुरक्षा के वातावरण पर चर्चा 2- जनता की पुलिस से अपेक्षा पर चर्चा सहित मुख्यतः 5 विन्दुओ पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  कार्यक्रम मे शहडोल जोन की डीआईजी सविता सुहाने मुख्य अतिथि रही, इनके अलावा जिले के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी, प्रबुद्ध जन मौजूद रहे। 

          जनसंवाद कार्यक्रम में जागरूकता के साथ सुरक्षा पर पुलिस अधिकारियों का ज्यादा फोकस रहा,इसके अलावासाइबर क्राइम एवम गुड टच,बेड टच व अन्य महिला संबंधी अपराधों से बचाव के बारे में ज़रूरी जानकारी दी गई।  डीआईजी सविता सुहाने के निर्देशन पर जिले के विभिन्न थानो में प्रभारियों के द्वारा संवाद कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।  संवाद कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने लोगों को साइबर क्राइम से दूर रहने की सलाह दी साथ ही यह भी समझाइश दी गई कि अगर आपके पड़ोस का कोई भी व्यक्ति साइबर क्राइम में संलग्न है तो यह कानूनन अपराध है। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दे।  कार्यक्रम में पुलिस अधिकारियों ने साइबर क्राइम के जुड़े कानून एवं किन किन माध्यमों से साइबर क्राइम की घटनाएं हो सकती हैं इसके बारे में भी जागरूक किया। साथ ही अपराध के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही वहां उपस्थित लोगों को महिला अपराध के संबंध में जागरूक किया गया व कानून के बारे में अवगत कराया गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow