बिना हेलमेट के वाहन चालको पर यातायात विभाग की ताबड़तोड़ कार्यवाही
उमरिया/मानपुर। सड़क सुरक्षा को लेकर उमरिया पुलिस अधीक्षक विजय कुमार भागवानी के आदेशानुसार यातायात प्रभारी ज्योति सुक्ला के द्वारा चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत मानपुर में यातायात विभाग ने बिना हेलमेट के वाहन चालकों पर ताबड़तोड़ कार्यवाही की है।
नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर कसा शिकंजा
बिना परमिट के सवारी लेकर रोड में दौड़ने वाली बिजय प्रकाश की बस को जप्त कर सुरक्षित ताला चौकी में खड़े कर आगे की कार्यवाही की जा रही है। 101 वाहनों की चलानी कार्यवाही करते हुए तीस हजार रुपए सामन् शुल्क वसूल किया गया है
यातायात पुलिस द्वारा प्रमुख चौराहों और व्यस्त मार्गों पर सघन चेकिंग की गई, यातायात प्रभारी ज्योति सुक्ला ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य लोगों में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और सड़क दुर्घटनाओं पर अंकुश लगाना है।
कार्रवाई के दौरान कई वाहन चालकों को नियमों का पालन करने की समझाइश भी दी गई है। वहीं, बार-बार नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने की चेतावनी दी गई।
यातायात विभाग ने आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए यातायात नियमों का पालन करें, हेलमेट और सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें तथा जिम्मेदार नागरिक होने का परिचय दें। इस अभियान से क्षेत्र में यातायात व्यवस्था सुधारने की दिशा में सकारात्मक कदम देखने को मिल रहा है। कार्यवाही करते समय मुख्य रूप से मार्त्तण्ड पांडेय, नीलेश मिश्रा, परसोत्तम गर्ग, अजय तिवारी, ब्रजेश यादव, अभय सिंह उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?