बाबा साहब की जयंती पर भाजपा ने सफाई कर्मियों का किया सम्मान
उमरिया। भारत रत्न बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती 14 अप्रैल को पूरे सामाजिक समरसता भाव के साथ मनाया गया। भाजपा के जिला महामंत्री दीपक छतवानी ने अपनी पूरी टीम के साथ सुबह 6 बजे नगर के सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर उनका सम्मान किया है।
भाजपा नेताओं ने पहले सफाई कर्मियों के बीच पहुंचकर उन्हें गमछा पहनाकर स्वागत किया, इसके बाद सफाई कर्मियों के साथ बैठकर भाजपा नेताओं ने एक साथ चल पहाड़ कर सामाजिक समरसता का संदेश दिया है। भाजपा नेताओं ने बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की सामाजिक भेदभाव और कुरीतियों को मिटाने की सोच और संदेश को आगे बढ़ाते हुए सामाजिक समरसता का उदाहरण प्रस्तुत किया है।
नेताओं ने सफाई कर्मियों के अलावा ऑटो रिक्शा चालकों को भी इस तपती धूप में बचाव के लिए गमछे भेंट किए हैं। इस दौरान जिला महामंत्री दीपक छतवानी के साथ नगर मंडल की टीम में मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह महामंत्री सुनील खटीक,पार्षद श्रीमती सविता सोंधिया, भाजपा नेता विष्णु भारती, दीपक गुप्ता,राजा सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?