सेन जयंती पर वर्चुअल माध्यम से उपमुख्यमंत्री राजेंद्र शुक्ला ने किया सेन समाज विकास संगठन से बातचीत, दी जयंती की बधाई
उमरिया । सेन समाज विकास संगठन उमरिया द्वारा आयोजित संत शिरोमणि सेन जी महाराज जी कि 726 वी जयंती कार्यक्रम का आयोजन सामुदायिक भवन उमरिया में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बांधवगढ़ विधानसभा के विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया, भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल, जिला महामंत्री दीपक छतवानी, जिला उपाध्यक्ष धनुषधारी सिंह , सेन समाज विकास संगठन के प्रदेश अध्यक्ष अशोक सेन, महिला मोर्चा युवा प्रदेश अध्यक्ष अंजली सेन, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवरतन सेन विधि प्रकोष्ठ,संभागीय अध्यक्ष एवं उमरिया जिला प्रभारी अनुज सेन, संभागीय उपाध्यक्ष चंदन श्रीवास, जिला अध्यक्ष जयदीप नापित, युवा जिला अध्यक्ष मनोज नापित, कोषाध्यक्ष दिलीप श्रीवास सहित अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।
माननीय विधायक शिवनारायण सिंह लल्लू भैया ने संतशिरोमणि सेन जी महाराज के बारे में सभी विषय भक्तों को जानकारी देते हुए बताया एवं शुभकामनाएं दी।
What's Your Reaction?