विभा सिंह परस्ते का शानदार प्रदर्शन, एमपी टीम में चयन
उमरिया। जिले के खेलो इंडिया सेंटर उमरिया की प्रतिभावान खिलाड़ी विभा सिंह परस्ते ने शानदार प्रदर्शन करते हुए उमरिया का नाम रोशन किया है। उन्होंने वेस्ट जोन सब जूनियर अस्मिता हॉकी लीग में उत्कृष्ट खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक अपने नाम किया।
यह प्रतियोगिता राजनांदगांव में आयोजित हुई, जहां विभा ने हॉकी मध्यप्रदेश की टीम से खेलते हुए बेहतरीन प्रदर्शन किया और टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विभा के इस शानदार प्रदर्शन के आधार पर उनका चयन हॉकी इंडिया सब जूनियर राष्ट्रीय महिला हॉकी चैम्पियनशिप 2026 के लिए मध्यप्रदेश महिला हॉकी टीम में किया गया है। यह प्रतियोगिता रांची में 1 अप्रैल से 12 अप्रैल 2026 तक आयोजित होगी।
खेल प्रेमियों का कहना है कि विभा की यह सफलता जिले के अन्य खिलाड़ियों के लिए प्रेरणा बनेगी और भविष्य में उमरिया से और भी खिलाड़ी राष्ट्रीय स्तर पर अपनी पहचान बनाएंगे।
What's Your Reaction?