अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर ग्राम पंचायत चिल्हारी में कार्यक्रम संपन्न
समाज के अस्तित्व, उत्थान एवं कल्याण में महिलाओ की अहम भूमिका - एसडीएम
उमरिया। अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद के तत्वाधान में नवांकुर संस्था जया सेवा समिति द्वारा ग्राम पंचायत चिल्हारी में कार्यक्रम का आयोजन अनुविभागीय अधिकारी मानपुर हरनीत कौर कलसी के मुख्य आतिथ्य मे किया गया । कार्यक्रम को संबोधित करते हुए एसडीएम मानपुर ने कहा कि महिलाएं ममता का प्रतीक के साथ ही शक्ति का भी रूप धारण करती हैं। उन्होने कहा कि अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस महिलाओं के संघर्ष,उनके अधिकारों और समाज मे उनके योगदन को सम्मानित करने का महत्वपूर्ण दिन है। समाज के अस्तित्व, उत्थान एवं कल्याण में महिलाओं ने आदिकाल से महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया है। महिलाओं ने हर क्षेत्र में अपने जीत का परचम लहराया है।महिलाएं घर के काम से लेकर प्रशासनिक सेवाओं में पहुंचकर प्रदेश की सेवा कर रही है ।
इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य सावित्री चौधरी, सरपंच अरुणा कोल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य मौजीलाल चौधरी, सचिव शुभदेश श्रीवास्तव, जया सेवा समिति के अध्यक्ष देव प्रकाश गौतम, प्रस्फुटन समिति के अध्यक्ष राजश्री मिश्रा, परामर्शदाता अन्नपूर्णा सोनी, डॉ सोनी जी, रुक्मिणी सोनी, आभा तिवारी, रामरानी गुप्ता, मिथला आदि महिलाओं ने सहभागिता दी ।
What's Your Reaction?