अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस पर जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में किया गया ग्राम सभाओं का आयोजन
उमरिया। मध्यप्रदेश पंचायत राज एवं ग्राम स्वराज अधिनियम,1993 की धारा 6, मध्यप्रदेश ग्राम सभा (सम्मिलन की प्रक्रिया) नियम, 2001 तथा मध्यप्रदेश पंचायत उपबंध (अनुसूचित क्षेत्रों पर विस्तार) नियम, 2022 के प्रावधानों के अनुसार अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस 8 मार्च को जिले की समस्त ग्राम पंचायतों में ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम सभाओं के आयोजन के लिए नोडल अधिकारियों की नियुक्ति की गई थी , जिन्होंने ग्रामीणो के मध्य पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की । मानपुर विकासखंड अंतर्गत पलझा, इंदवार, पोडिया, डोंडका, चिल्हारी सहित अन्य ग्राम पंचायतो में ग्राम सभाएं आयोजित की गई। चिल्हारी में आयोजित ग्राम पंचायत में एसडीएम मानपुर हरनीत कौर कलसी ने पहुंचकर ग्रामीणों से रूबरू चर्चा की। समस्त ग्राम पंचायतो में आयोजित ग्राम सभाओ में महिला बाल विकास विभाग अंतर्गत बाल विवाह रोकथाम हेतु शपथ, आंगनबाडी केंद्रो पर दर्ज समस्त गर्भवती महिलाओ एवं धात्री माताओ को टेक होम राशन, आंगनबाडी केंद्र में दर्ज 6 माह से 6 वर्श तक के समस्त बच्चचो को उनकी पात्रतानुसार पूरक पोषण आहार का लाभ दिए जाने हेतु पालको व्दारा आंगनबाडी केंद्र पर नियमित रूप से भेजने तथा स्व सहायता समूहों व्दारा नाशता एवं गर्म पका भोजन की नियमित प्रदायिगी एवं गुणवत्ता पर निगरानी रखने , बच्चो की सहायता हेतु चाईल्ड हेल्पलाइन 1098 के संबंध में जागरूकता, राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत आयुष्मान आरोग्य मंदिरो के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही 12 प्रकार की सेवाओ की जानकारी देने, शत प्रतिशत एनीमिक महिलाओ एवं किशोरियो का उपचार सुनिश्चित किए जाने, व्यक्तिगत स्वच्छता, किशोरावस्था के दौरान विवाह, गर्भाधारण को निरूत्साहित करने पर चर्चा, श्रम विभाग अंतर्गत कार्यबल मे महिला भागीदारी को बढावा देने , संबल के ऑफलाइन मामलो का सत्यापन और बीओसीडब्ल्यू योजना के तहत पंजीकरण, लाभार्थियों का सत्यापन करने,पीएम श्रम योगी मान धन योजना के तहत लाभार्थियो का पंजीकरण करने पर चर्चा की गई।
इसी तरह पंचायत एवं गामीण विकास विभाग अंतर्गत मप्र रोजगार गारंटी, पंचायत राज संचालनालय, राज्य स्वच्छ भारत मिशन ग्रामीण,प्रधानमंत्री आवास योजना,मप्र राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन के साथ ही वन विभाग,राज्य जैव विविधता बोर्ड सहित अन्य विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई।
What's Your Reaction?