दुष्कर्म के प्रकरण में शामिल 02 आरोपी 24 घंटे के अंदर पुलिस की गिरफ्त में
उमरिया। पुलिस अधीक्षक विजय भागवानी व अति. पुलिस अधीक्षक सीताराम के निर्देशन/मार्गदर्शन एवं अनु. अधि. पुलिस पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में चौकी ताला, थाना मानपुर पुलिस टीम द्वारा महिला के साथ दुष्कर्म के प्रकरण में 02 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है
फरियादिया द्वारा थाना मानपुर में 03 आरोपियों रामचंद्र कुशवाहा, बाबूराम मरकाम एवं सौंखीलाल सिंह गोंड के विरूद्ध दुष्कर्म करने की रिपोर्ट दर्ज कराई गई जिस पर थाना मानपुर में आरोपियों के विरूद्ध 70(1) BNS एवं 3(2)(V) SC/ST एक्ट के तहत प्रकरण दर्ज कर विवेचना में लिया गया । मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी एवं अति. पुलिस अधीक्षक उमरिया सीताराम ने संबंधितो को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये । अनु.अधि. पुलिस उमरिया पी. एस. परस्ते के नेतृत्व में चौकी प्रभारी ताला एवं चौकी पुलिस टीम द्वारा प्रकरण कायमी के 24 घंटे के अंदर प्रकरण में शामिल 02 आरोपी रामचंद्र कुशवाहा (उम्र लगभग 45 वर्ष) एवं सौखीलाल सिंह गोंड़ (उम्र लगभग 48 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया गया है । प्रकरण में एक अन्य आरोपी फरार है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?