अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस पर भाजपा जिलाध्यक्ष ने दी बधाई
उमरिया। अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश की सभी माताओ बहनों को नमन करते हुए भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने महिला दिवस की बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की है। उन्होंने कहा कि आज भाजपा की केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मध्यप्रदेश की मोहन सरकार महिला शसक्तीकरण को लेकर प्रतिबद्ध है। महिलाओं के उत्थान और आर्थिक रूप से मजबूत बनाने के लिए महिला सशक्तिकरण अभियान के तहत लाडली बहना योजना, लाडली लक्ष्मी योजना सहित अनेको योजनाएं चला रही है।
भाजपा सरकार महिलाओं को कई क्षेत्रों में 50 प्रतिशत की भागीदारी सुनिश्चित की है। आने वाले समय मे महिलाओं को सांसद और विधायक की सीटों में 33 प्रतिशत का आरक्षण मिलेगा। यही वजह है कि आज देश की महिलाएं कदम से कदम मिलाकर पुरुषों के बराबरी से काम कर रही हैं।
What's Your Reaction?