अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

Mar 7, 2026 - 20:59
 0  43
अनुसूचित जाति एवं जनजाति आयोग की सचिव की अध्यक्षता में बैठक संपन्न

उमरिया। अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जन आयोग की सचिव सीमा सोनी (अपर संचालक) द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार मे अनु. जा. एवं अनु.ज.जा. आयोग में लंबित शिकायतों के संबंध में समीक्षा की गई। शिकायतों में पुलिस विभाग, राजस्व विभाग,शिक्षा,कृषि आदि विभागों से संबंधित शिकायतो पर विस्तार से अधिकारियों से चर्चा की गई।

          बैठक में सचिव द्वारा सभी अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि अनु. जाति व अनु.ज.जा.वर्ग के व्यक्तियों के प्रकरणों में तत्परता व संवेदनशीलता के साथ कार्य करें, ताकि समयावधि में आयोग से प्राप्त शिकायतों का निराकरण किया जा सके।

          बैठक में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम सत्या, संयुक्त कलेक्टर रीता डेहरिया, एस डी एम मानपुर हरनीत कौर कलसी,पाली एस डी एम मीनाक्षी इंगले,डिप्टी कलेक्टर कमलेश नीरज,सहायक आयुक्त जजा कार्य विभाग श्रीमती पूजा द्विवेदी एवं अन्य अधिकारीगण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow