कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च से 11 मार्च तक

Mar 7, 2026 - 20:51
 0  11
कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च से 11 मार्च तक

उमरिया।  उप संचालक कृषि ने बताया कि कृषि विज्ञान मेले का आयोजन 9 मार्च 2026 से 11 मार्च 2026 तक किया जाना है। यह मेला कृषि उपज मंडी प्रांगण, उमरिया में आयोजित होगा। मेले का शुभारंभ विधायक मानपुर द्वारा किया जाएगा।कार्यक्रम की अध्यक्षता विधायक बांधवगढ़ शिवनारायण सिंह करेंगे।

          उन्होंने बताया कि वर्ष 2026 को मध्य प्रदेश सरकार द्वारा किसान कल्याण वर्ष घोषित किया गया है।इसी परिपेक्ष्य में कृषि विज्ञान मेले का मुख्य उद्देश्य मोटे अनाज (मिलेट्स/श्री अन्न) की खेती को बढ़ावा देना,किसानों की आय बढ़ाना और पोषण सुरक्षा को मजबूत करना है। ज्वार, बाजरा, रागी, कोदो, कुटकी, सांवा आदि फसलों के उत्पादन, खादय प्रसंस्करण और विपणन को प्रोत्साहित, किसानों को कृषि के नवीनतम तकनीकों, उन्नत बीज, उर्वरक प्रबंधन, कीट एवं रोग नियंत्रण, उद्यानिकी, पशुपालन तथा कृषि यंत्रीकरण एवं ई विकास प्रणाली हेतु कृषक एवं रिटेलर के लिए प्रक्रिया संबंधी जानकारी उपलब्ध कराना है। मेले में कृषि विशेषज्ञों द्वारा किसानों को आधुनिक खेती की तकनीकों के बारे में जानकारी दी जाएगी तथा विभिन्न विभागों द्वारा अपने स्टॉल भी लगाए जाएंगे। मेले के दौरान किसानों को उन्नत कृषि यंत्रों का प्रदर्शन,कृषि योजनाओं की जानकारी, तथा वैज्ञानिकों से सीधे संवाद करने का अवसर भी मिलेगा।

          उप संचालक कृषि उमरिया ने जिले के सभी कृषकों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर कृषि विज्ञान मेले का लाभ उठाएं और आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर अपनी आय में वृद्धि करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow