मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का गढ़ बनता जा रहा एमपीईबी कालोनी
कहां से पहुंच रहा मादक पदार्थों का खेप
उमरिया /बिरसिंहपुर पाली। जिले के पुलिस कप्तान विजय भागवानी द्वारा सभी थाना क्षेत्रों में अवैध गतिविधियों पर रोक लगाने हेतु सभी थाना प्रभारियों को सख्ती से निर्देश दिए गए है किंतु पाली थाना क्षेत्र में अवैध गतिविधि पनपते ही जा रही है जिसमें कब तक रोक लगेगी यह बड़ा सवाल बनता जा रहा है।
दरअसल जिले के पाली थाना क्षेत्र अंतर्गत एमपीईबी कालोनी प्रकाशनगर में धीरे धीरे मादक पदार्थों की अवैध बिक्री का गढ़ बनते जा रहा है। कालोनी के चिन्हित स्थलों में सहजता से गांजा प्रतिबंधात्मक नशे गोली व पैकेट सहित सिरप की बिक्री धड़ल्ले से हो रही है। पुष्ट सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक यह व्यवसाय कालोनी के प्रमुख द्वार में आरंभ किया जा रहा था जिसे रोकने के लिए पॉवर प्लांट के एक वरिष्ठ अधिकारी ने प्रयास किया किंतु वो असफल हो गए क्योंकि जिस युवक के द्वारा यह अवैध कारोबार किया जा रहा था, उसने अपना स्थान परिवर्तित कर दूसरे स्थल से अब यह अवैध कारोबार करने लगा है। बताया गया है कि अब कालोनी के दूसरे सुरक्षित जगह से नशे के कारोबार को गति दी जा रही है।
बता दे कि बीते दिन यहां के प्रबंधन ने उक्त स्थलों में अनधिकृत अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही भी की है क्योंकि यह स्थल नशे के कारोबार का अड्डा बनते जा रहे थे। सूत्र बताते है कि एक साहू जी नामक एक व्यक्ति और एक युवक सहित एक अन्य महिला के द्वारा बड़ी चालाकी से नशे के कारोबार को गति दी जा रही है जिस पर पुलिस प्रशासन कब तक सख्ती से कार्यवाही करेगा यह कह पाना मुश्किल है।
इस संबंध में थाना प्रभारी राजेशचंद्र मिश्रा ने कहा कि इस संबंध में जानकारी मिलने के बाद दबिश दी गई है किन्तु अभी सफलता नहीं मिली है। इन्होंने कहा नशे के इस अवैध कारोबार में पूर्णतः रोक लगाई जाएगी।
What's Your Reaction?