आरक्षक (बैण्ड) भर्ती वर्ष-2026 के प्रचार-प्रसार हेतु पुलिस बैण्ड दल द्वारा गांधी चौक पर किया गया विशेष प्रदर्शन
उमरिया। जिले के युवाओं को मध्य प्रदेश पुलिस में रोजगार के सुअवसरों से अवगत कराने एवं आगामी "आरक्षक (बैण्ड) भर्ती वर्ष-2026" का व्यापक स्तर पर प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से उमरिया पुलिस द्वारा एक विशेष जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
इस तारतम्य में आज दिनांक 10/04/2026 को शहर के हृदय स्थल गांधी चौक, उमरिया में दोपहर 5:30 बजे से पुलिस बैण्ड दल द्वारा एक भव्य एवं संगीतमय प्रदर्शन किया गया ।
इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य जिले के संगीत में रूचि रखने वाले प्रतिभावान युवाओं को पुलिस बैण्ड में आरक्षक के पदों (कुल-679 पद) पर होने वाली आगामी भर्ती प्रक्रिया, आवश्यक योग्यताओं और शारीरिक मापदंडों के विषय में जागरूक करना है। पुलिस बैण्ड की सुमधुर एवं देशभक्तिपूर्ण धुनों के माध्यम से युवाओं को मध्य प्रदेश पुलिस बल का अभिन्न हिस्सा बनने के लिए प्रेरित किया गया।
उक्त कार्यक्रम में 6 वाहिनी जबलपुर की बैंड पार्टी, डीएसपी मुख्यालय राजेन्द्र मोहन दुबे, प्रभारी रक्षित निरीक्षक शरद श्रीवास्तव एवं पुलिस कर्मी एवं आमजन उपस्थिति रहे।
What's Your Reaction?