बस और बोलेरो में हुई टक्कर, बोलेरो में सवार हुए घायल

Apr 10, 2026 - 00:48
 0  118
बस और बोलेरो में हुई टक्कर, बोलेरो में सवार हुए घायल

उमरिया। शहर के मंसूरी पेट्रोल पंप के समीप बस और बोलेरो का भीषण टक्कर हुआ है। बोलेरो सामने से क्षतिग्रस्त हो गई है। सवार लोगों के घायल होने की खबर है।

          बताया जाता है कि बोलेरो चंदिया पुलिस थाना की है। जिसमे थाना प्रभारी चंदिया भी रहे। इस घटना में चंदिया टीआई जोधन सिंह परस्ते एवम कांस्टेबल सौरभ दांगी गम्भीर रूप से घायल बताये जा रहे है, खबर ये भी है कि टीआई जोधन सिंह हादसे में ज्यादा गम्भीर हैं, जिस वजह से प्राथमिक उपचार कर उन्हें जबलपुर रेफेर करने की बात हो रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow