बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व से साढ़े तीन वर्षीय बाघिन को किया गया मुकुंदरा टाइगर रिजर्व रवाना
उमरिया। उप संचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में बांधवगढ़ टाइगर रिज़र्व उमरिया के प्रबंधन टीम के द्वारा बीट जगुआ, परिक्षेत्र पनपथा बफर से लगभग 3.5 वर्ष आयु की एक बाघिन को वन्य प्राणी स्वास्थ्य अधिकारी की टीम के द्वारा ट्रेंकुलाइज कर सुरक्षित एवं सफलतापूर्वक रेस्क्यू किया गया। उसके उपरांत रेस्क्यू विशेषज्ञ वन्य जीव स्वास्थ्य अधिकारी चिकित्सकों द्वारा बाघिन का विस्तृत स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। परीक्षण के दौरान बाघिन पूर्णतः स्वस्थ पाई गई। आवश्यक चिकित्सीय प्रक्रिया पूर्ण करते हुए उसे सुरक्षित रूप से रेडियो कॉलर पहनाया गया तथा निर्धारित प्रोटोकॉल के अनुसार आवश्यक जैविक सैंपल भी संकलित किए गए।
उक्त बाघिन को वन्यजीव संरक्षण एवं प्रबंधन की दृष्टि से राजस्थान के मुकुंदरा टाइगर रिज़र्व भेजा जाना निर्धारित है। निर्धारित दिशा-निर्देशों एवं सुरक्षा मानकों का पालन करते हुए बाघिन को बांधवगढ़ से सुरक्षित रूप से रवाना कर दिया गया है।
निर्धारित किए गए मापदंड के अनुसार कुछ बाघिनों की लगभग एक माह से निगरानी की जा रही थी। क्षेत्र संचालक बांधवगढ़ टाइगर की अध्यक्षता में, उपसंचालक बांधवगढ़ टाइगर रिजर्व की उपस्थिति में रेस्क्यू दल एवं बीटीआर के समस्त उपवन मंडल अधिकारियों तथा परिक्षेत्र अधिकारियों की समीक्षा बैठक की गई तथा रेस्क्यू हेतु विस्तृत दिशा निर्देश अनुसार एक बाघिन को ट्रांसलोकेशन हेतू सही पाया गया। तय प्रक्रिया अनुसार आज मादा बाघिन का सफल एवं सुरक्षित रेस्क्यू प्रबंधन टीम द्वारा किया गया।
उप संचालक की उपस्थिति में, रेस्क्यू टीम के साथ मौके पर सहायक संचालक पनपथा, सहायक संचालक ताला, परिक्षेत्र अधिकारी पनपथा बफर , परिक्षेत्र अधिकारी ताला, परिक्षेत्र अधिकारी खितौली , WCT संस्था के प्रतिनिधि एवं संबंधित स्टाफ उपस्थित रहा l
What's Your Reaction?