राहुल सिंह कांग्रेस के ज़िला उपाध्यक्ष एवं रितुराज सिंह राखी कांग्रेस के ज़िला महामंत्री हुए मनोनीत

राहुल गांधी के पद चिन्हों पर चलते हुए सक्रिय कार्य कर्ताओ को जोड़ा जाएगा
उमरिया। मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ तथा किसान कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष दिनेश गुर्जर का हाथ मजबूत करने के लिए युवा किसान नेता राहुल सिंह एवं ग्राम पंचायत चंदवार के सरपंच रितुराज सिंह उर्फ़ राखी , ज़िला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह बबलू की अनुसंशा पर मध्य प्रदेश कांग्रेस कमेटी के सचिव एवं किसान कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष शकील खान के द्वारा मनोनीत किया गया है ।
विदित हो कि राहुल सिंह क्षत्रिय समाज में ज़िले के महत्वपूर्ण नेता हैं जिन्होंने किसान मज़दूरों की अगुवाई करते हुए इन्होंने ज़िले के विकास के लिए अमूल्य योगदान दिया है और ज़िले के सक्रिय कांग्रेस नेता हैं वही रितु राज राखी ग्राम पंचायत चंदवार के सरपंच पद पर पदस्थ हैं इन्होंने किसानो मज़दूरों ग्रामीणों के अधिकार दिलाने और ग्राम पंचायत चन्दबार का सम्पूर्ण विकास का संकल्प लिया है।
ज़िला पंचायत सदस्य एवं कृषि समित के अध्यक्ष श्री ओमकार सिंह की ने मीडिया को बताते हुए कहा कि ज़िले के सक्रिय नेताओ कार्यकर्ताओं को प्रमुख पदों पर मनोनीत किया जाएगा जिस तरह राहुल गाँधी भारत जोड़ो यात्रा कर रहे हैं हम उनके पद चिन्हों पर चलते हुए ज़िले के सक्रिय कार्यकर्ताओं को कांग्रेस पार्टी से जोड़ने का कार्य किया जाएगा ।वहीं कांग्रेस ज़नो ने दोनो नेताओं को बधाई शुभकामनाएँ प्रेषित की ग्रामवासियों ने हर्ष व्यक्त किया प्रमुखरूप से रामकिशोर, गणेश काछी, गंगा प्रताप कुशवाहा, राम प्रताप कुशवाहा, विमल पाठक, विश्वनाथ कुशवाहा , शिवरतन यादव प्रवीण तिवारी, रामनरेश त्रिपाठी ने बधाई दी है।
What's Your Reaction?






