जिलाध्यक्ष CM डॉ मोहन यादव के आगमन की तैयारियो का लिया जायजा

Jun 3, 2025 - 22:38
 0  46
जिलाध्यक्ष CM डॉ मोहन यादव के आगमन की तैयारियो का लिया जायजा

भाजपा जिलाध्यक्ष ने कार्यकर्ताओं से मुख्यमंत्री का स्वागत करने की अपील

उमरिया। मध्य प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव 4 जून को दोपहर 12:30 बजे उमरिया जिले के पाली पहुंच रहे हैं जहां पर आयोजित पेसा जनप्रतिनिधि जागरूकता सम्मेलन मैं मुख्यमंत्री शामिल होंगे इसके अलावा मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव करोड़ों रुपए की राशि से विकास कार्यों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के साथ पंचायत एवं ग्रामीण विकास मंत्री प्रहलाद पटेल सहित अन्य वरिष्ठ नेता शामिल रहेंगे।

          मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के कार्यक्रम को लेकर उमरिया भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के द्वारा एक दिन पहले पाली स्थित निर्धारित कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर जिला प्रशासन द्वारा की जा रही तैयारी का जायजा लिया है। जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने भाजपा नेता दिलीप पाण्डेय,सुदामा विश्वकर्मा,राधा तिवारी और जिला प्रशासन के कलेक्टर धरणेन्द्र कुमार जैन सहित अन्य अधिकारियों से इस संबंध में चर्चा की है।

          भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने जानकारी देते हुए बताया कि मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ग्राम पंचायत गोरैया के पाली प्रोजेक्ट में स्थित ग्राउंड में पेसा एक्ट के तहत ग्राम पंचायत प्रतिनिधियों के जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होंगे, इस दौरान सीएम करोड़ो रुपए के विकास कार्यों का भूमि पूजन और लोकार्पण करेंगे मुख्यमंत्री के द्वारा कई शासकीय योजनाओं के हित लाभ भी हितग्राहियों को वितरित किया जाएगा।

           जिला अध्यक्ष श्री अग्रवाल ने मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के आगमन को लेकर भारतीय जनता पार्टी के तमाम पदाधिकारियों और समस्त कार्यकर्ताओं से अपील की है कि ज्यादा से ज्यादा की संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर यशस्वी मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव,मंत्री प्रहलाद पटेल और अन्य अतिथियों का जोरदार स्वागत करें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow