छात्रों को बतलाया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

Jun 3, 2025 - 22:44
 0  21
छात्रों को बतलाया पर्यावरण संरक्षण का महत्व

प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा स्टेडियम मे कार्यक्रम का आयोजन

उमरिया।  विश्व पर्यावरण दिवस 05 जून के पूर्व संभाग में चल रहे साप्ताहिक कार्यक्रम के अंतर्गत मध्यप्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड शहडोल द्वारा क्षेत्रीय अधिकारी मुकेश श्रीवास्तव के निर्देशानुसार तथा विभाग के कनिष्ठ वैज्ञानिक बीएम पटेल के नेतृत्व मे गत दिवस स्थानीय खेल स्टेडियम मे एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसमे बच्चों को पर्यावरण संरक्षण के महत्व के बारे मे विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। आयोजन मे उपस्थित नरसिंह कॉलेज की छात्राओं को जल गंगा संवर्धन व एक पेड़ मा के नाम अभियान के तहत वृक्षारोपण करने हेतु प्रोत्साहित किया गया।

          इस दौरान स्थानीय सामुदयिक भवन मे संगोष्ठी आयोजित हुई। जहां पर्यावरण संरक्षण का महत्व एवं जल गंगा संवर्धन अभियान को प्रभावी बनाने पर चर्चा हुई तथा "एक पेड़ माँ के नाम" थीम के तहत वृक्षारोपण किया गया। अधिकारियों ने बताया कि पर्यावरण दिवस इस बार एंड प्लास्टिक पल्यूशन ग्लोबली की थीम पर आधारित होगा।

          कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने पर्यावरण संरक्षण के महत्व को साझा करते हुए लोगों को पॉलिथीन का उपयोग न करने की समझाइश दी। कार्यक्रम मे प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड से सुभाष निगम, बालेंद्र सिंह, कामता बैगा के अलावा नगर पालिका परिषद के उपाध्यक्ष अमृतलाल यादव, पार्षद सुशील रैदास, मुख्य नगर पालिका अधिकारी किशन सिंह ठाकुर, उपयंत्री देव कुमार गुप्ता, एसबीएम सहायक निशांत मिश्रा, अखिलेश सिंह सहित अन्य नागरिकगण उपस्थित थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow