खनिज मद" से खरीदी जायेगीं डायलिसिस मशीनें

Jul 7, 2026 - 22:12
 0  3
खनिज मद" से खरीदी जायेगीं डायलिसिस मशीनें

पाली और मानपुर अस्पताल में लगाये जाने की मांग तेज

उमरिया।  जिले में स्वास्थ्य को लेकर एक बड़ा कदम उठाने की तैयारी की जा रही है, जिले में भी डायलिसिस के लिए मरीजों को दूसरे जिले या फिर प्रायवेट अस्पतालो़ का सहारा लेना पड़ता था, मगर अब कुछ सालों से जिला अस्पताल में 5 मशीनों के माध्यम से मरीजों की डायलिसिस होती आ रही थी, मगर कुछ दिनों से पानी के खराब होने के कारण दो मशीन खराब हो गई और वह अब बंद पड़ी हुई हैं। डाक्टरों के मुताबिक हर रोज करीब 15-20 मरीजों को इसका लाभ मिल रहा है और उसके पहले इससे अधिक मरीजों को लाभ मिल रहा था, परंतु पानी खराब होने के कारण वह बंद पड़ी है, जिसके कारण दर्जन भर मरीजों को परेशानियां होती हैं।

खनिज मद से होगी मशीनों की खरीदी

          इस संबंध में स्वास्थ्य विभाग ने खनिज मद से मशीनों को खरीदें जाने का आवेदन कलेक्टर को प्रेषित किया है, जिसके बाद अब डायलिसिस मशीन की तीन यूनिटें खरीदी जायेगीं, जिसका फायदा आम जन लोगों व उससे संबंधित मरीजों को मिलेगीं।

          इस संबंध में आम लोगों ने कलेक्टर और स्वास्थ्य विभाग से आग्रह किया है कि उक्त डायलिसिस मशीन एक पाली सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र व मानपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सहित एक चंदिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में लगाया जाये, इससे उस क्षेत्रों से डायलिसिस के लिए आने वाले मरीजों को आने जाने में दिक्कत नहीं होगी और समय पर मरीज को उपचार मिल सकेगी। अभी देखने में आता है कि जिले भर के डायलिसिस से जुड़े मरीज जिला अस्पताल आकर अपना इलाज या डायलिसिस कराते हैं। हर सप्ताह डायलिसिस होने के कारण कई बार मरीज समय पर जिला अस्पताल नहीं पहुंच पाते और उनकी बीमारी बढ़ जाती है। इसी को ध्यान में रखते हुए लोगों ने खनिज मद से खरीदी जाने वाली डायलिसिस मशीन चंदिया, मानपुर ओर पाली स्वास्थ्य केंद्र में लगाने की मांग की है। वहीं इस संबंध में प्रभारी सीएमएचओ डॉ व्ही एम चंदेल ने बताया कि मशीन खरीदी के लिए खनिज मद से फंड मांगा गया है, कलेक्टर महोदय को पत्र लिखकर डिमांड की गई है, जैसे ही फंड मिलेगा वैसे ही नई सुविधाओं से लैस डायलिसिस मशीन की खरीदी की जायेगी, जिससे जिले के मरीजों को इसका लाभ मिल सकेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow