चिल्हारी को बनाएंगे आदर्श ग्राम, मोदी जी की सरकार मोदी जी की सरकार हर गरीब के साथ- हिमाद्री सिंह

कार्यकर्ता भाजपा की पूंजी है - दिलीप पांडे
उमरिया।भारतीय जनता पार्टी की शहडोल संसदीय क्षेत्र की लोकप्रिय संवेदनशील सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह आज अपने उमरिया जिला प्रवास पर रहीl सर्वप्रथम पाली नगर के कार्यकर्ताओं के साथ सौजन्य मुलाकात कर संत जोसेफ स्कूल में आयोजित परीक्षा पर चर्चा कार्यक्रम के तहत चित्रकला प्रतियोगिता के छात्रों को प्रोत्साहित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। तत्पश्चात नरोजाबाद नगर मंडल में आयोजित भारतीय मजदूर संघ के कार्यक्रम में सम्मिलित हुई, फिर उसके बाद उमरिया नगर के निर्माणाधीन जिला भाजपा कार्यालय के कामों का निरीक्षण कियाl अंत में चिल्हारी में आयोजित कार्यकर्ता सम्मेलन व आमजन से संवाद करने के लिए जन चौपाल में सम्मिलित हुईl लोकप्रिय सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह के साथ भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे भाजपा के कार्यकर्ता गण पूरे साथ पूरे समय उनके साथ रहेl
चिल्हारी में आयोजित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद श्रीमती हिमाद्री सिंह ने जनता के सुख-दुख में खड़े रहने के लिए अपनी प्रतिबद्धता स्पष्ट कीl आमजन अपनी-अपनी समस्याओं से सांसद को अवगत कराते रहें सांसद भी बड़ी ही संवेदना से सभी की समस्याओं का निराकरण कर कार्यवाही करने का आश्वासन देती रही जो कार्य शीघ्र हो सकते थे उन्हें विभागीय अधिकारियों को फोन कर त्वरित करने हेतु निर्देशित भी कियाl चिल्हारी की जनता के स्नेह को पाकर सांसद महोदय अभिभूत हो उठी उन्होंने हर दलित पीड़ित शोषित वंचित सर्वहारा वर्ग के कल्याण की बात कहीl भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे ने अपने उद्बोधन में सभी कार्यकर्ताओं से शिवराज सरकार द्वारा किए गए कामों को आम जन तक पहुंचाते हुए हितग्राही मूलक योजनाओं से आम लोगों को जोड़ने की बात कहीl अब समय आ गया है कार्यकर्ता घर-घर जाए और भारतीय जनता पार्टी की सरकार की हितग्राही मूलक योजनाओ से आमजन को जोड़ेंl आज के इस कार्यक्रम में भाजपा जिला अध्यक्ष दिलीप पांडे व सांसद हिमाद्री सिंह ने 35 युवाओं को भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण कराईl कार्यक्रम का सफल संचालन युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष कृष्णा चतुर्वेदी ने किया।
अंत में आभार प्रदर्शन भाजपा के वरिष्ठ नेता द्विवेदी ने किया l कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य ज्ञानवती सिंह महामंत्री अर्जुन सिंह सैयाम महिला मोर्चा अध्यक्ष कुसुम सिंह भाजपा जिला के उपाध्यक्ष सुरेंद्र गौतम उदयभान द्विवेदी रमाकांत तिवारी कमलेश विश्वकर्मा चिल्हारी सरपंच अरुणl कोल अनिल द्विवेदी कृष्णा चतुर्वेदी रमेश चौधरी रामा कॉल संतोष रजक ओमप्रकाश तिवारी एवं भारतीय जनता पार्टी के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहेl
What's Your Reaction?






