सर्पदंश से पीड़ित 18 वर्षीय युवक को, डायल-112/100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल

May 31, 2025 - 22:42
 0  38
सर्पदंश से पीड़ित 18 वर्षीय युवक को, डायल-112/100 जवानों ने एफ़ आर व्ही वाहन से पहुँचाया अस्पताल

उमरिया।   थाना नौरोजाबाद क्षेत्र के पौड़ी गाँव में एक 18 वर्षीय युवक को सर्प ने काट लिया, पुलिस सहायता की आवश्यकता है की सूचना राज्य स्तरीय पुलिस कंट्रोल रूम डायल-112/100 भोपाल में दिनाँक 31-05-2025 को रात्रि 04 बजे प्राप्त हुई।

          सूचना प्राप्ति पर तत्काल नौरोजाबाद थाना क्षेत्र में तैनात डायल-112/100 वाहन को मदद के लिए रवाना किया गया। डायल-112/100 स्टाफ प्रधान आरक्षक अवधेश दाहिया एवं पायलेट अनंत शर्मा ने मौके पर पहुँचकर बताया कि पौड़ी गाँव में एक 18 वर्षीय युवक को सर्प ने काट लिया था।

          डायल-112/100 जवानों ने पीड़ित युवक राजकुमार पिता धनसिंह उम्र 18 वर्ष निवासी पौड़ी, को तत्काल एफ़ आर व्ही वाहन से ले जाकर पाली अस्पताल में भर्ती करवाया। जहाँ पीड़ित युवक का उपचार किया जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow