तेंदुवे के मिले कंकाल से सनसनी, दो हफ्ते से मांसाहार जानवरो का बना था निवाला

May 31, 2025 - 23:24
 0  46
तेंदुवे के मिले कंकाल से सनसनी, दो हफ्ते से मांसाहार जानवरो का बना था निवाला

उमरिया।  बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के वन परिक्षेत्र पतौर अंतर्गत मझौली गांव में तेंदुवे का कंकाल मिला है।  बताया जाता है कि जिस स्थल पर कंकाल मिला है, वो राजस्व क्षेत्र है।  घटना की जानकारी पर बांधवगढ टाइगर रिज़र्व के क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय सहित एसडीओ पनपथा भूरा गायकवाड़, वन परिक्षेत्राधिकारी अर्पित मैराल, ज्ञानेंद्र प्रजापति एनटीसीए प्रतिनिधि, पनपथा सरपंच मूलचंद जायसवाल समेत जिम्मेदार मौके पर पहुंचे थे।

          खबर है कि घटना स्थल पर डॉग स्क्वार्ड की भी मदद ली गई है।तेंदुवे की मौत किन कारणों से हुई है, फिलहाल साफ नही है, हालांकि शनिवार की शाम वन्य प्राणी चिकित्सक बांधवगढ टाइगर रिज़र्व राजेश तोमर एवम विपिन चन्द्र आदर्श पशु चिकित्सक मानपुर ने पीएम आदि की कार्यवाही कर जिम्मेदार अधिकारियों के समक्ष अंतिम संस्कार किया है।  क्षेत्र संचालक डॉ अनुपम सहाय ने बताया कि एनटीसीए नई दिल्ली एवम कार्यालय मुख्य वन्य जीव अभिरक्षक मध्यप्रदेश भोपाल के दिशा निर्देश अनुरूप त्वरित कार्यवाही कर स्थल को सुरक्षित किया गया और डॉग स्क्वार्ड आदि की मदद एवम आसपास के क्षेत्र की छानबीन कर ज़रूरी कार्यवाही की गई है।इस मामले में वन अपराध 446/12 के तहत प्रकरण दर्ज कर कार्यवाही की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow