नितिन नवीन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने पर भाजपा ने मनाया खुशी का उत्सव
उमरिया। भारतीय जनता पार्टी का राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन को बनाए जाने पर भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने स्थानीय गांधी चौक में खुशी का उत्सव मनाया है। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने भारत माता के जय के साथ भाजपा जिंदाबाद के नारे लगाए और पटाखे फोड़कर मिठाइयां बांटी है।
इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने कहा कि नितिन नवीन को भाजपा का राष्ट्रीय अध्यक्ष बनने से पार्टी में एक नई ऊर्जा का संचार होगा। उनके मार्गदर्शन में भारतीय जनता पार्टी सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास के साथ ही अंत्योदय व सामाजिक न्याय और आत्मनिर्भर भारत के संकल्प को अधिक मजबूती से साकार करेगी। यह नेतृत्व न केवल संगठन को सुदृढ़ करेगा, बल्कि देशवासियों के विश्वास को और अधिक मजबूत बनाते हुए भाजपा को स्थिर नेतृत्व, मजबूत संगठन और भविष्य की ओर संगठित रूप से अग्रसर करेगा। हम सभी कार्यकर्ता उनके नेतृत्व में संगठन की गतिविधियों को निरंतर आगे बढ़ते रहेंगे।
भाजपा के वरिष्ठ नेता मिथलेश पयासी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के लिए राजनीति केवल सत्ता का माध्यम नहीं, बल्कि राष्ट्र की सेवा का एक अनुष्ठान है। यहां नेतृत्व किसी वंश की विरासत नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के परिश्रम, त्याग और अटूट प्रतिबद्धता का परिणाम है। जबकि इसके अलावा अन्य राजनीतिक दल चाहे वह कांग्रेस हो या समाजवादी एक ही परिवार के लोग पार्टी के मुखिया बने हुए हैं। यह सभी पार्टियां वंशवाद और परिवारवाद को ही लेकर चल रहीं हैं। लेकिन भाजपा ही सिर्फ एक ऐसी पार्टी है जो आम कार्यकर्ताओं की पार्टी है। नितिन नबीन जी को राष्ट्रीय नेतृत्व की जिम्मेदारी इसी सामूहिक सोच और परिश्रम का परिणाम है।
इस दौरान भारतीय जनता पार्टी के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश शर्मा, वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजेंद्र तिवारी सुमित गौतम, धनुषधारी सिंह अमित सिंह, महामंत्री दीपक छतवानी, राधेलाल कोल, पूर्व उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार, कैलाश द्विवेदी, नगर मंडल अध्यक्ष नीतू सिंह, सह कार्यालय मंत्री नीरज चांदनी, दिवाकर सिंह, पुष्पेंद्र सिंह चंदेल, पार्षद राजू कोल, राकेश दर्दवंशी, सुनील खटीक, आयुष पाठक, अखंड प्रताप, अभिषेक तिवारी शाहिद बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित थे।
What's Your Reaction?