“रूकें, सोचें, फिर करें क्लिक”-स्कूलों, कॉलेजों और चौक-चौराहों पर सायबर सेफ्टी का संदेश

Oct 26, 2025 - 23:12
 0  2
“रूकें, सोचें, फिर करें क्लिक”-स्कूलों, कॉलेजों और चौक-चौराहों पर सायबर सेफ्टी का संदेश

उमरिया।  भारत सरकार के I4C (इंडियन साइबर क्राइम कॉर्डिनेशन सेंटर ) द्वारा अक्टूबर माह को सायबर सुरक्षा जागरूकता माह के रूप में मनाया जा रहा है। इसके तहत पुलिस मुख्यालय भोपाल के निर्देशानुसार और पुलिस अधीक्षक उमरिया विजय भागवानी के निर्देशन में उमरिया पुलिस द्वारा जिले भर में सायबर अपराधों की रोकथाम के लिए जनजागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।  इन अभियानों के अंतर्गत विभिन्न थाना क्षेत्रों, स्कूलों, कॉलेजों और कस्बों में सायबर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। इन कार्यक्रमों में आमजन को प्रचलित सायबर अपराधों की जानकारी दी जा रही है और उनसे बचाव के व्यावहारिक उपाय बताए जा रहे हैं।साथ ही सुरक्षित बैंकिंग और इंटरनेट उपयोग के लिए लोगों को सायबर शपथ दिलाई जा रही है। उमरिया पुलिस द्वारा सायबर हेल्पलाइन नंबर 1930 का व्यापक प्रचार-प्रसार भी किया जा रहा है ताकि किसी भी सायबर फ्रॉड की स्थिति में तुरंत सहायता प्राप्त की जा सके।  इसके अतिरिक्त सायबर सेल उमरिया द्वारा तैयार सुरक्षा संबंधी वीडियो को नगर पालिका के सहयोग से शहर के गांधी चौक स्थित एलईडी स्क्रीन पर प्रदर्शित किया जा रहा है, जिससे आमजन को जागरूक किया जा सके।  उमरिया पुलिस की अपील है कि किसी भी संदिग्ध संदेश, कॉल या लिंक पर प्रतिक्रिया करने से पहले रुकें, विचार करें, फिर कार्यवाही करें।  आपकी सतर्कता ही सायबर अपराधों से बचाव की सबसे मजबूत ढाल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow