गया नेकी के लिए, पहुच गया अस्पताल

Jun 30, 2022 - 22:25
 0  106
गया नेकी के लिए, पहुच गया अस्पताल

उमरिया।  सड़क से पैदल गुजर रहे 65 वर्षीय वृद्ध को बाइक चालक ने वाहन रोक कर बैठाया और उन्हें गंतव्य तक पहुंचाने जा रहा था, तभी चंदिया बाईपास में बाइक अनियंत्रित हुई और दोनो गम्भीर रूप से चोटिल हुए है। 

          दरअसल चंदिया थाना अंतर्गत ग्राम पथरहटा से ग्रह ग्राम अखडार जा रहे 26 वर्षीय शिवनाथ पिता कृपाल कोल निवासी अखडार अपनी बाइक से ग्रह ग्राम जा रहे थे, रास्ते मे पैदल गंतव्य तक पहुंचने 65 वर्षीय बलराम पिता ज्ञानी गोंड निवासी सेमडारी मिले, जिसके बाद युवक ने मदद करने की नीयत से वाहन रोककर उन्हें वाहन में बिठाया,पर कुछ दूर चलते ही चंदिया बाईपास के पास बाइक अनियंत्रित होकर गिर गई,इस हादसे में दोनो बाइक सवार गम्भीर रुप से चोटिल हुए है, घटना के बाद वृद्ध सहित दोनो घायलों को 108 की मदद से चंदिया अस्पताल लाया गया है,जहाँ फिलहाल दोनो इलाजरत है।

          बताया जाता है कि इस हादसे में दोनो को पैर-हाथ सहित शरीर के क़ई अंगों में चोट बताई जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow