चोरों ने पार कर दी दर्शनार्थी की बाइक, पाली में चोरों के हौसले बुलंद

Sep 24, 2025 - 01:43
 0  24
चोरों ने पार कर दी दर्शनार्थी की बाइक, पाली में चोरों के हौसले बुलंद

उमरिया/बिरसिंहपुर पाली।  जिले के पाली थाना अंतर्गत माता बिरासिनी के दर्शन करने आए एक दर्शनार्थी की बाइक कल अज्ञात चोरो ने मंदिर के पीछे से पार कर दी। पीड़ित विनय कुमार परोहा पिता विष्णु परोहा निवासी ग्राम बन्नौदा ने बताया कि वह अपने साथी सूर्यकांत चतुर्वेदी के साथ माता बिरासिनी के दर्शन करने आया था जो अपने बाइक को मंदिर के पीछे खड़ा कर दर्शन के लिए चला गया वही लौटकर देखा तो मौके से बाइक गायब थी जिसकी सूचना थाना में दर्ज करा दी गई है।  इस मामले में पुलिस ने अज्ञात चोरों के विरुद्ध अपराध दर्जकर आगे की विवेचना आरंभ कर दी है।

          गौरतलब है कि इन दिनों चोरों के हौसले बुलंद हो चुके है। अज्ञात चोरों ने इसके पूर्व कई बड़ी चोरियां की है जिनका अब तक सुराग नहीं लग पाया है। स्थानीय लोगों ने पुलिस प्रशासन से मांग किया है कि चोरों पर नकेल कसा जाए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow