प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का प्रथम नगरागमन, किसानों के मुद्दे पर कड़ा रुख

Sep 18, 2025 - 23:32
 0  2
प्रदेश अध्यक्ष जीतू पटवारी का प्रथम नगरागमन, किसानों के मुद्दे पर कड़ा रुख

उमरिया।  प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी ने अपने प्रथम नगरागमन पर किसानों की समस्याओं को लेकर प्रदेश सरकार पर सीधा हमला बोला। उन्होंने कहा कि किसानों को राहत देने की बजाय सरकार उन पर जुल्म ढा रही है।  दरअसल, किसानों को यूरिया के साथ जिंक नामक उर्वरक जबरन उपलब्ध कराया जा रहा है।  किसानों ने शिकायत की कि उन्हें जिंक की कोई आवश्यकता नहीं है, लेकिन यूरिया लेने के साथ इसे भी खरीदना अनिवार्य किया जा रहा है। इस मुद्दे को सबसे पहले जिला पंचायत सदस्य ओमकार सिंह ने प्रदेश अध्यक्ष के सामने उठाया। किसानों की पीड़ा सुनकर जीतू पटवारी तुरंत एफसीआई गोदाम पहुँचे और सीधे किसानों से चर्चा की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस किसानों के साथ खड़ी है और उनकी हर समस्या को लेकर संघर्ष करेगी। 

          नगर में प्रवेश के समय घंघरी ओवरब्रिज के पास जिला कांग्रेस कमेटी, सेवादल, किसान कांग्रेस, एनएसयूआई सहित सभी मोर्चा संगठनों के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया।  फूल-मालाओं और पुष्पगुच्छ से उनका अभिनंदन किया गया। स्वागत के उपरांत प्रदेश अध्यक्ष सीधे पूर्व विधायक अजय सिंह के निवास पहुँचे, जहां उन्होंने पार्टी कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर संगठन की मजबूती पर विस्तार से चर्चा की।  इसके बाद उन्होंने जिला कांग्रेस कार्यालय पहुँचे, इस मौके पर उन्होंने नवांगत जिला अध्यक्ष इंजी. विजय कोल को नई जिम्मेदारी की शुभकामनाएं दीं और कहा कि संगठन की एकजुटता और मजबूती के लिए उन्हें पूरी क्षमता से कार्य करना होगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपील की कि जनता की समस्याओं को घर-घर तक ले जाएं और कांग्रेस की विचारधारा को मजबूत करें।   कार्यक्रम के दौरान जिले के वरिष्ठ कांग्रेसजन और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow