अध्यक्ष रश्मि सिंह की पहल पर नगर पालिका परिषद ने शुरू की निशुल्क शव वाहन और फ्रीजर सेवा

Sep 16, 2025 - 23:34
 0  2
अध्यक्ष रश्मि सिंह की पहल पर नगर पालिका परिषद ने शुरू की निशुल्क शव वाहन और फ्रीजर सेवा

उमरिय। जिला मुख्यालय की नगर पालिका परिषद अब केवल शहर की व्यवस्थाओं तक सीमित नहीं रह गई है, बल्कि मानवीय संवेदनाओं के क्षेत्र में भी उदाहरण स्थापित कर रही है। परिषद ने नागरिकों के दुख की घड़ी में सहायता के लिए एक शव वाहन और मृतदेह संरक्षक फ्रीजर बॉक्स की सुविधा निशुल्क उपलब्ध कराने की घोषणा की है।

          उक्ताशय की जानकारी देते परिषद की अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह ने कहा कि हमारा उद्देश्य नागरिकों को संकट के समय में तत्काल मदद मुहैया कराना है। किसी भी परिवार को अंतिम संस्कार की व्यवस्था मे आर्थिक बोझ या अन्य कठिनाइयों का सामना न करना पड़े। इसलिये यह सेवा पूरी तरह से निशुल्क रहेगी।

          यह सेवा सिर्फ नगर पालिका परिषद की सीमा तथा उसके बाहर भी उपलब्ध रहेेगी, ताकि आपातकालीन परिस्थितियों में जनता को राहत मिल सके। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए नागरिक शंकर यादव से उनके मोबाइल नंबर 9340624955 पर संपर्क कर सकते हैं। पवित्र श्राद्धपक्ष मे अध्यक्ष श्रीमती रश्मि सिंह द्वारा की गई इस पहल ने नगर पालिका परिषद को न केवल प्रशासनिक कार्यों में दक्ष, बल्कि मानवीय दृष्टिकोण में भी अग्रणी बनाया है। शहरवासियों ने इस कदम की सराहना करते हुए इसे समाजसेवा और संवेदनशीलता की मिसाल बताया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow