आदिवासी नेता विजय कोल का प्रथम नगर आगवन पर हुआ भव्य स्वागत

Aug 21, 2025 - 22:55
 0  114
आदिवासी नेता विजय कोल का प्रथम नगर आगवन पर हुआ भव्य स्वागत

उमरिया।  आदिवासी बाहुल्य जिले में कांग्रेस संगठन को नई मज़बूती देने के उद्देश्य से शीर्ष नेतृत्व ने आदिवासी नेता विजय कोल को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया है। गुरुवार को प्रथम नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं का उत्साह अपने चरम पर रहा। चंदिया में बिरसा मुंडा चौक पर संजय अग्रवाल के नेतृत्व में ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं के बीच ऐतिहासिक स्वागत हुआ। इसके बाद शहर के दुब्बार, लोरहा, भरौला, स्टेशन चौक और गांधी चौक पर भी जगह-जगह अभिनंदन हुआ। 

          विजय कोल ने स्पष्ट किया कि संगठन ही कांग्रेस की असली शक्ति है, और उनकी प्राथमिकता गाँव-गाँव व मोहल्ले-मोहल्ले तक संगठन को मज़बूत करना है।  महात्मा गांधी जी, बिरसा मुंडा जी और बाबा साहब अंबेडकर जी की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्होंने यह संदेश दिया कि कांग्रेस की जड़ें संघर्ष, समर्पण और सामाजिक न्याय की विरासत से जुड़ी हैं।  गगनभेदी नारों से गुंजायमान जुलूस ने साफ कर दिया कि कार्यकर्ताओं में अब नई ऊर्जा और संगठन को सशक्त बनाने का संकल्प है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow