राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया

Aug 20, 2025 - 22:50
 0  7
राजीव गांधी की जयंती पर कांग्रेसजनों ने तैल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें याद किया

उमरिया।  जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय कोल के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा जिला कांग्रेस भवन में भारत रत्न एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्वर्गीय राजीव गांधी की जयंती के अवसर पर सभा का आयोजन किया गया।  इस अवसर पर कांग्रेसजनों ने राजीव गांधी के तैल चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके योगदानों को याद किया। राजीव गांधी जी को भारतीय राजनीति में एक प्रगतिशील सोच वाले नेता के रूप में जाना जाता है। उन्होंने भारत को 21वीं सदी की दिशा में अग्रसर करने की नींव रखी। उनके कार्यकाल में तकनीकी विकास और सूचना क्रांति की जो बुनियाद रखी गई, उसने भारत को डिजिटल युग की ओर ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

          राजीव गांधी ने देश में कम्प्यूटर और टेलीफोन क्रांति की शुरुआत की, जिससे भारत के युवा वर्ग को नई संभावनाएं और रोजगार के अवसर मिले। उन्होंने दूरदर्शन और टेलीफोन नेटवर्क का विस्तार करते हुए गांव-गांव में संचार सुविधा पहुँचाने का प्रयास किया। उनका यह निर्णय उस समय विवादास्पद था, लेकिन आज की डिजिटल भारत की कल्पना उन्हीं की दूरदृष्टि का परिणाम है। राजीव गांधी ने पंचायतों को मजबूती प्रदान करने के लिए 73वां और 74वां संविधान संशोधन प्रस्तावित किया, जिससे स्थानीय शासन प्रणाली को संवैधानिक दर्जा मिला। इससे ग्राम पंचायतों को विकास कार्यों में निर्णायक भूमिका मिलने लगी, और लोकतंत्र की जड़ें गांव तक मजबूत हुईं। वे मानते थे कि सच्चा लोकतंत्र तभी सफल हो सकता है जब आम जनता तक सत्ता की भागीदारी सुनिश्चित हो।

          कार्यक्रम में जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष पुष्पराज सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नेता राजकुमार चौहान, जिला महामंत्री वीरेंद्र सिंह सेंगर, जिला महामंत्री लालभवानी सिंह, NSUI जिला अध्यक्ष मोहम्मद असलम शेर, जिला उपाध्यक्ष कृष्ण कांत तिवारी, कॉलेज अध्यक्ष ओम तिवारी, आकाश द्विवेदी, सचिन चौधरी एवं अन्य पदाधिकारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow