हर घर तिरंगा अभियान में बढ़ चढ़कर हिस्सा ले कार्यकर्ता - आशुतोष अग्रवाल

आमजन में राष्ट्रप्रेम की भावना जागृत करना है उद्देश्य: मिथिलेश पयासी
उमरिया। भाजपा कार्यालय कुशा भाऊ ठाकरे सदन भरौली में एक कार्य समिति की बैठक आयोजित की गई, जिसमें भाजपा संगठन के आगामी कार्यक्रमों को लेकर चर्चा की गई। बैठक जिला संगठन प्रभारी विनोद यादव के मुख्य आतिथ्य, भाजपा जिलाध्यक्ष की अध्यक्षता और वरिष्ठ भाजपा नेता मिथिलेश पयासी जिला पंचायत अध्यक्ष अनुजा पटेल की विशिष्ट आतिथ्य में संपन्न की गई। इसके अलावा मंच पर जिला महामंत्री दीपक छतवानी, अर्जुन सिंह सैयाम उपस्थिति रही। कार्यक्रम का सफल संचालन सुमित गौतम ने किया। बैठक का मुख्य उद्देश्य आगामी कार्यक्रमों को लेकर रही है जिसमें हर घर तिरंगा अभियान और विभाजन की विभीषिका को लेकर कार्यक्रम किए जाने हैं इसके चलते यह बैठक आहूत की गई थी।
बैठक को संबोधित करते हुए संगठन प्रभारी विनोद यादव ने कहा कि भाजपा का एक-एक कार्यकर्ता बूथ स्तर तक हर घर तिरंगा अभियान में भागीदार बने। वह अपने पूरी कर्मठता के साथ इस अभियान को सफल बनाने में जुट जाएं। इसके अलावा श्री यादव ने भाजपा के कार्यक्रमों में मंडल स्तर के पदाधिकारी के द्वारा ज्यादा रुचि नहीं दिखाए जाने उन्होंने सभी पदाधिकारी को आपसी तालमेल बनाकर और जिला स्तर के वरिष्ठ नेताओं का मार्गदर्शन लेकर काम करने की नसीहत दी है।
विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा के वरिष्ठ नेता अखिलेश पयासी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि पहले के समय में सिर्फ गणतंत्र दिवस और स्वतंत्रता दिवस में ही तिरंगे का ध्वजारोहण किया जाता रहा है लेकिन मोदी सरकार ने इसमें संशोधन करके घरो में लगाने पर रोक हटा दी है, और अब हर घर तिरंगा अभियान चलाए जाने के पीछे की मुख्य वजह आम जनता में राष्ट्र प्रेम की भावना को जागृत करना है। तिरंगा इस देश का राष्ट्रीय ध्वज है और पूरे देशवासियों की भावना इससे जुड़ी हुई रहती है। 14 अगस्त को भाजपा के द्वारा विभाजन की विभीषिका पर कार्यक्रम किया जाना है। इस दिन भारत और पाकिस्तान का विभाजन हुआ था तब जिन्ना ने पाकिस्तान को मुस्लिम राष्ट्र घोषित कराया, लेकिन भारत को हिंदू राष्ट्र नहीं बनाया गया। पाकिस्तान से हिन्दुओ का कत्लेआम कर ट्रेनों से लाशें भेजी गई।
भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 10 अगस्त से 14 अगस्त तक जिले के सभी मंडलों में तिरंगा यात्रा का आयोजन किया जाना है, जिसमें युवा मोर्चा और महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं की भागीदारी आवश्यक होगी।13 से 15 अगस्त के बीच हर घरों, दुकान- प्रतिष्ठानों में भाजपा कार्यकर्ताओं के द्वारा तिरंगा फहराना सुनिश्चित किया जाए। 15 अगस्त की शाम तिरंगे को सम्मान पूर्वक उतारना सुनिश्चित किया जाए। 12 से 14 अगस्त के बीच स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े स्मारको,युद्ध स्मारकों और स्वतंत्रता आंदोलन से जुड़े स्थलों की साफ सफाई कर स्वच्छता अभियान चलाया जाए। 14 अगस्त को "विभाजन की विभीषिका" स्मृति दिवस के अवसर पर जिला स्तर पर मौन जुलूस निकाले जाएगें। सभी कार्यक्रमों में जनप्रतिनिधियों और पार्टी पदाधिकारी की उपस्थिति सुनिश्चित की जाएगी। कार्यक्रम के लिए जिला स्तर पर टीम बनाई गई है इसके संयोजक महामंत्री दीपक छतवानी और सहसंयोजक राकेश द्विवेदी और सुमित गौतम को बनाया गया है।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से कार्यक्रम में मुख्य रूप से राजेन्द्र तिवारी, धनुषधारी सिंह, प्रकाश पालीवाल, सुदामा विश्वकर्मा, बहादुर सिंह, हरीश विश्वकर्मा, कैलाश द्विवेदी, रामनारायण प्यासी कैलाश द्विवेदी पुरुषोत्तम कोल, पूजा बैगा, राधा तिवारी, नीतू सिंह, ममता सिंह, पुष्पेंद्र गौतम, पंकज तिवारी युवा मोर्चा जिला अध्यक्ष अमित सिंह मनीष सिंह सहित जिला पदाधिकारी मंडलों के अध्यक्ष पदाधिकारी मोचन के अध्यक्ष पदाधिकारी सहित अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे। कार्यक्रम का आभार प्रदर्शन जिला उपाध्यक्ष ज्ञानेंद्र सिंह गहरवार ने किया।
What's Your Reaction?






