भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और क्रियान्वयन पर रखें नजर : आशुतोष

Jun 22, 2025 - 22:56
 0  52
भाजपा कार्यकर्ता विभिन्न शासकीय योजनाओं की जानकारी और क्रियान्वयन पर रखें नजर : आशुतोष

उमरिया । भारतीय जनता पार्टी जिला उमरिया के अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने जिले के समस्त भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी और जन हितैसी योजनाओं के क्रियान्वयन और हितग्राहियों को मिलने वाले लाभ पर नजर रखें, जिससे योजनाओं का सही तरीके से क्रियान्वयन और जरूरतमंद को सही तरीके से शासकीय योजनाओं का लाभ मिल सके।

          दरअसल केंद्र और राज्य की भाजपा सरकार के द्वारा हर वर्ग के लोगों के लिए चलाई जा रही जनकल्याणकारी और जन हितैषी योजनाओं में पारदर्शिता लाने के उद्देश्य से भाजपा जिला अध्यक्ष ने भाजपा कार्यकर्ताओं से आवाहन किया है कि सभी भाजपा पदाधिकारी और कार्यकर्ता शासकीय योजनाओं के बारे में पूरी जानकारी रखें और उसके क्रियान्वयन पर भी नजर रखें। उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता हर एक योजनाओं की जानकारी गांव में रहने वाले प्रत्येक आम आदमी और जरूरतमंदों तक पहुंचाएं जिससे वह शासकीय योजनाओं का लाभ ले सके।

          श्री अग्रवाल ने बताया कि भाजपा की केंद्र और राज्य सरकार के द्वारा ऐसी अनगिनत हितग्राही मूलक योजनाएं चलाई जा रही हैं जिसमें हर गरीब, आदिवासी, किसान, पिछड़ा वर्ग और महिलाओं के जन कल्याण और उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ सके ऐसी दर्जनों योजनाएं संचालित हैं। लेकिन पिछड़े और ग्रामीण स्तर पर रहने वाले अंतिम छोर के व्यक्ति तक इन योजनाओं की पूरी जानकारी नहीं पहुंच पाती है, जिससे जरूरत मंद लाभ लेने से वंचित रह जाते हैं। इसी लिहाज से भाजपा जिला अध्यक्ष आशुतोष अग्रवाल ने चिंता जाहिर करते हुए जिले में निवासरत हर वर्ग के जरूरतमंदों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं की पूरी जानकारी हो और योजनाओं का शत प्रतिशत क्रियान्वयन सुनिश्चित हो सके, इसके लिए उन्होंने भाजपा के सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से तमाम शासकीय योजनाओं की पूरी जानकारी और योजनाओं की क्रियान्वयन पर नजर रखने की बात कही है।

          उन्होंने यह भी कहा है कि शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं से संबंधित शासकीय अधिकारी-कर्मचारी भी भाजपा कार्यकर्ताओं का सहयोग कर केंद्र की मोदी और राज्य की डॉ मोहन सरकार की मंशा के अनुरूप योजनाओं का क्रियान्वयन शत प्रतिशत सफल हो सके, जिससे हर गरीब, किसान, पिछड़ा, मजदूर, हरिजन- आदिवासी और महिलाओं को योजनाओं का उचित लाभ मिल सके।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow