SBI द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

Jun 22, 2025 - 22:49
 0  100
SBI द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का किया गया आयोजन

अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सामाजिक उत्तरदायित्व का परिचय

उमरिया।  अंतरराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर भारतीय स्टेट बैंक की उमरिया शाखा द्वारा एक विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। इस सामाजिक पहल का उद्देश्य आपदा की स्थिति में मानव रक्त की उपलब्धता सुनिश्चित कर जनकल्याण में योगदान देना रहा।  इस सेवा भावना से ओत-प्रोत शिविर का संचालन शाखा प्रबंधक निशांत बाजपेयी एवं मार्केट एरिया शाखा प्रबंधक मनीष शुक्ला के नेतृत्व में किया गया।  शिविर में एसबीआई के सभी कर्मियों, स्थानीय समाजसेवी मित्रों और नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। 

          इस रक्तदान शिविर में कुल 35 यूनिट रक्त जिला अस्पताल उमरिया हेतु संग्रहित किया गया, जो ज़रूरतमंदों के जीवन को बचाने में सहायक सिद्ध होगा।  एसबीआई ने एक बार फिर यह सिद्ध कर दिया कि वह केवल एक बैंक नहीं, बल्कि समाज के प्रति अपनी जिम्मेदारियों को निभाने वाला एक सक्रिय भागीदार है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow