जिला जेल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में किया गया योग

Jun 21, 2025 - 22:38
 0  50
जिला जेल में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस में किया गया योग

उमरिया।  जिला जेल उमरिया में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस पर योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।  जेलर / उप जेल अधीक्षक, माखन सिंह मार्को ने बताया कि दिनांक 21/06/2025 को मध्यप्रदेश शासन के आदेश के परिपालन में योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया | उप जेल अधीक्षक, माखन सिंह मार्को द्वारा बंदियों को जेल से रिहा होकर पुनः अपराध नहीं करने का संकल्प दिलाकर अच्छा नागरिक बनकर जीवन जीने की प्रेरणा दी गयी एवं जीवन में सदैव योग करके निरोगी बनने की शपथ दिलाई गयी | बंदीगण प्रसन्नचित रहे |

          इस अवसर पर जिला विधिक अधिकारी बी. एल. दीक्षित द्वारा बंदियों को प्रशासन के नियमों का पालन करते हुए एक अच्छे जीवन जीने की प्रेरणा दी गयी | बंदियों को अनुशासन में रखकर जेल में ड्यूटीरत मुख्य प्रहरी एवं जेल के अधिकारी / कर्मचारी की उपस्थिति में कार्यक्रम कराया गया |

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow