वूमन फॉर ट्री” अभियान के तहत युवा टीम ने किया पौधारोपण

May 26, 2025 - 13:09
 0  56
वूमन फॉर ट्री”  अभियान के तहत युवा टीम ने किया पौधारोपण

पौधे को वृक्ष बनने का लिए संकल्प

उमरिया।  प्रदेश में केन्द्र सरकार के “एक पेड़ माँ के नाम” से प्रेरित होकर अमृत मित्र योजना के अंतर्गत “वूमन फॉर ट्री” पौध-रोपण अभियान का संचालन किया जा रहा है।यह अभियान मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के निर्देशन में क्रियान्वित किया जा रहा है। इसी क्रम में जिले की सक्रिय युवाओं की टोली युवा टीम उमरिया के द्वारा पाली थाना सहायक उप निरीक्षक पुष्पराज सिंह, प्रधान आरक्षक रणवीर सिंह ,पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी की उपस्थिति में तालाब के तट पर पौधारोपण किया गया। पाली थाना सहायक निरीक्षक पुष्पराज सिंह ने बताया कि इस अभियान का उद्देश्य शहरी क्षेत्रों में हरियाली को बढ़ावा देना, सार्वजनिक स्थलों पर पौधरोपण को बढ़ाना और महिलाओं की सक्रिय भागीदारी से पर्यावरण संरक्षण को सुनिश्चित करना है।

          हिमांशु तिवारी ने पौधारोपण को पर्यावरण व मानव जीवन के लिए अनिवार्य बताते हुए कहा कि पौधारोपण हम सब की सामाजिक व नैतिक जिम्मेवारी है. इसलिए आप सभी अधिक से अधिक पौधारोपण करें तथा अपने परिजनों व दोस्तों को इसके लिए प्रेरित करें. पर्यावरण संतुलन के लिए पौधरोपण बहुत ही जरूरी है. हम अच्छे वातावरण की उम्मीद तो करते हैं, लेकिन अपनी जिम्मेदारी नहीं समझते।पौधे हमारी ोजिंदगी हैं, हमें भोजन, हवा, पानी सब कुछ तो देती ही हैं. उनकी सुंदरता मन को मोह लेती है. इंसान को तो यह ोजिंदगी देते ही हैं. इस धरा पर अन्य जीव जंतुओं को भी यह पौधे जीवन देते हैं.

           आओ संकल्प लें कि अधिक से अधिक पौधे लगाएगें।इस पहल से न केवल शहरी वातावरण को स्वच्छ और हराभरा बनाया जा सकेगा, बल्कि महिलाओं को रोजगार और नेतृत्व का अवसर भी मिलेगा। पौधारोपण के दौरान पर्यावरण मित्र हिमांशु तिवारी, पर्यावरण मित्र खुशी सेन, संजीवनी पटेल, माही पटेल, श्रेयांश गौतम, शुभम पटेल एवं सभी उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow