पुलिस अधीक्षक ने कियां निःशुल्क महिला बैरक का शुभारंभ

उमरिया। जिले पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने सर्वसुविधा-युक्त दस सीटर महिला बैरेक का उद्घाटन किया है, महिला बैरेक पूर्णतः निशुल्क है, जहाँ-उमरिया जिला मुख्यालय में शासकीय कार्य से आने वाले महिला बल को अब रूकने में किसी भी प्रकार की समस्या नहीं होगी एवं पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू की पहल से जिला मुख्यालय स्थित नगरपालिका विभाग के पास पुराने क्षतिग्रस्त एसडीओपी ऑफिस को जीर्णोद्धार कराकर महिला बैरक का निर्माण कराया गया। शहर के मध्य में स्थित यह महिला बैरिक, महिला पुलिस बल के रूकने के लिय उत्तम स्थान होगा।
पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू ने बताया कि शहर के मध्य में महिला बैरक का निर्माण हुआ है, इससे जो महिला पुलिस शासकीय कार्य को लेकर दूर दराज से आवागमन करतीं है,उन्हें सुविधायें मिलेगी।
सर्वसुविधा-युक्त दस सीटर महिला बैरेक उद्घाटन के दौरान पुलिस अधीक्षक निवेदिता नायडू, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया, एसडीओपी उमरिया नागेन्द्र प्रताप सिंह एवं पाली-एसडीओपी एससी-बोहित,सहित समस्त पुलिस अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?






